Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सत्येंद्र जैन मानहानि मामले में बांसुरी स्वराज को चार सप्ताह का समय, दाखिल करना होगा जवाब

सत्येंद्र जैन मानहानि मामले में भाजपा की सांसद बांसुरी स्वराज को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने सुनवाई के बाद ये आदेश जारी किया है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 15, 2025 | 02:54 PM

बांसुरी स्वराज

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आप नेता सत्येंद्र जैन मानहानि मामले में जवाब देने के लिए बांसुरी स्वराज को चार सप्ताह का समय दिया गया है। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सांसद बांसुरी स्वराज को यह आदेश दिया है। आप नेता सत्येंद्र जैन वाली याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये आदेश दिया है।

सत्येंद्र जैन ने स्वराज के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले अधीनस्थ अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए यह याचिका दायर की थी। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह ने 22 मार्च को स्वराज को नोटिस जारी किया था। उन्होंने मामले में जैन की पुनरीक्षण याचिका पर जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय देने के अनुरोध वाली स्वराज की याचिका को स्वीकार कर लिया है। मामले में सुनवाई के लिए 14 मई की तारीख तय की।

अधीनस्थ अदालत ने संज्ञान लेने से किया था इनकार
अधीनस्थ अदालत ने मामले का संज्ञान लेने से इनकार करते हुए जैन की ओर से बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत को 20 फरवरी को खारिज कर दिया था। न्यायाधीश ने कहा था कि मामले में संज्ञान लेने से इनकार किया जाता है। मामला खारिज किया जाता है। आपराधिक मानहानि के लिए अधिकतम दो साल की कैद की सजा हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

‘शीश महल’ का खुलेगा राज? कल से दिल्ली विधानसभा सत्र में मचेगा घमासान, इन 3 रिपोर्टों पर सबकी नजर

KDMC में निर्विरोध चुनाव पर सवाल, एकमात्र उम्मीदवार वाले वार्ड में AAP ने उठाई NOTA की मांग

‘शाहरुख खान गद्दार तो हसीना को बिरयानी क्यों खिला रही सरकार?’ विवाद पर AAP ने BJP पर बोला तीखा हमला

‘टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?’ दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सत्येंद्र जैन ने लगाया था ये आरोप
जैन ने आरोप लगाया है कि स्वराज ने पांच अक्टूबर, 2023 को एक चैनल पर साक्षात्कार के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उनका दावा है कि इस कार्यक्रम को लाखों लोगों ने देखा। उन्होंने कहा कि स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्कों के अलावा तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए। जैन ने अपनी शिकायत में कहा कि स्वराज ने उन्हें बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए ये टिप्पणियां कीं। जैन ने कहा कि स्वराज ने उन्हें ‘भ्रष्ट’ और ‘धोखेबाज’ कहकर उन्हें और बदनाम किया।

Bansuri swaraj has to file respond in four weeks on satyendra jain defamation case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2025 | 02:54 PM

Topics:  

  • AAP
  • Bhartiy Janta Party
  • Satyendra Jain

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.