Avadh Ojha Net Worth: फ्लैट, गाड़ी और चार शहरों में घर, जानें अवध ओझा के पास कुल कितनी प्रॉपर्टी
निर्वाचन अधिकारी को दिए हलफनामे में अवध ओझा ने जानकारी दी है कि उनके पास गाजियाबाद में दो फ्लैट है और उनकी पत्नी के नाम पर लखनऊ, हरिद्वार, रुड़की और दिल्ली में घर है।
- Written By: मनोज आर्या
अवध ओझा, (AAP नेता)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। यूपीएससी मेंटर्स से राजनीति में आए AAP के पटपड़गंज से उम्मीदवार अवध ओझा इन दिनों चर्चाओं में हैं। अवध ओझा ने दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से नामांकन किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी असल संपत्ति का ब्योरा दिया है। अवध ओझा के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। साथ ही उन पर काफी कर्ज भी है।
दिल्ली चुनाव में नामांकन के लिए दिए हलफनामे में अवध ओझा की चल संपत्ति 4.85 करोड़ रुपये है जबकि उनकी पत्नी के पास भी 59 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं उनके बच्चों के नाम पर भी 5 लाख रुपये की चल संपत्ति है। जबकि अवध ओझा ने अपने पास 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति की भी जानकारी दी है। वहीं उनकी पत्नी के पास 1.63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
अवध ओझा पर 80 लाख रुपये का कर्ज
निर्वाचन अधिकारी को दिए हलफनामे में अवध ओझा ने जानकारी दी है कि उनके पास गाजियाबाद में दो फ्लैट है और उनकी पत्नी के नाम पर लखनऊ, हरिद्वार, रुड़की और दिल्ली में घर है। इसके अलावा अवध ओझा के नाम पर लाखों रुपये का कर्ज भी है। अवध ओझा ने 80 लाख रुपये का लोन लिया है तो वहीं उनकी पत्नी के नाम पर 21.7 लाख रुपये का कर्ज है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
INDIA Block Meeting: 23 दल होंगे शामिल, इन बड़े दलों पर ‘सस्पेंस’ बरकरार; BJP बोली- न कोई मिशन है, न विजन
Delhi Riots Case: IB अधिकारी अंकित शर्मा मर्डर केस में सुनवाई टली, अब इस तारीख को आएगा फैसला
दिल्ली में यह क्या हो रहा है? मालवीय नगर होटल हादसे पर AAP ने दागे सवाल, खड़गे-प्रियंका ने जताया दुख
अवध ओझा के पास महिंद्रा स्कार्पियो कार
इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास एक डेढ़ लाख रुपये कैश है तो वहीं उनकी पत्नी के पास 28,500 रुपये कैश है। अवध ओझा सोने के भी शौकीन माने जाते हैं। उनके पास 9.67 लाख रुपये का सोना है तो वहीं उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपये का सोना है। वहीं अगर कार की बात करें तो अवध ओझा के नाम पर एक महिंद्रा स्कार्पियो कार है तो पत्नी के पास टाटा टियागो कार है।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
दो फ्लैटों की कीमत 1.45 करोड़ रुपये
बता दें कि अवध ओझा की पत्नी का नाम मंजरी ओझा है। अपने हलफनामे में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उनके पास कोई कृषि भूमि नहीं है। अवध ओझा के पास जो दो फ्लैट है, उसकी कीमत 1.45 करोड़ रुपये है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर जो घर है, उसकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।
