भ्रष्टाचार के लिए नोबेल…, केजरीवाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं; BJP ने कसा तंज
अरविंद केजरीवाल के नोबेल पुरस्कार बाले बयान पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है, उन्होंने कहा अगर भ्रष्ट्राचार के लिए पुरस्कार मिलता तो फिर इसके लिए जरूर पात्र है।
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व पूर्व सीएम रविंद केजरीवाल
नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार वाले बयान पर अब दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खुद को नोबेल पुरस्कार का पात्र बताने बाली बात पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि अगर भ्रष्टाचार के लिए कोई नोबेल होता, तो केजरीवाल उसके पहले दावेदार जरूर होते। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल के पुराने रिकार्ड पर सवाल खड़े किए और उनके मैगसेसे पुरस्कार तक को विवादित बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।
अरविंद केजरीवाल ने मोहाली के एक कार्यक्रम में कहा था कि उनके प्रशासनिक कामों को देखते हुए उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। इस बयान ने विपक्ष को बैठे-बिठाए ही एक मुद्दा दे दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति की पार्टी पर शराब घोटाले से लेकर शौचालय निर्माण तक में भ्रष्टाचार के आरोप हैं, वह नोबेल की बात कर रहा है यह जनता का अपमान है। भाजपा ने केजरीवाल के विदेशी कनेक्शन पर भी सवाल खड़े किए हैं।
केजरीवाल को भी नोबेल पुरस्कार मिल सकता है लेकिन तब, जब उसके लिए मानक हों: भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और अराजकता, केजरीवाल को अपना मानसिक संतुलन भी दिखाना चाहिए। जिस व्यक्ति ने दिल्ली को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिस पर दर्जनों घोटालों के आरोप दर्ज हैं और जिसे जनता की अदालत ने… pic.twitter.com/vXL2paSytk — Virendraa Sachdeva (@Virend_Sachdeva) July 9, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
फारूक अब्दुल्ला के पूर्ण राज्य आंदोलन पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देशहित में होगा सही समय पर फैसला
दिल्ली में बीजेपी ने कर दिया खेल… IVP से मिलाया हाथ, APP के जले पर छिड़का नमक, MCD चुनाव में तय हो गई जीत!
DTC बसों में 1 अगस्त से पिंक टिकट बंद, फ्री सफर के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा अनिवार्य
केजरीवाल को भ्रष्टाचार के प्रतीक- भाजपा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को घोटालों की राजधानी बना दिया है। उन्होंने कहा, 10 सालों में केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और शराब नीति में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा जिसमें भ्रष्टाचार की बू न आई हो। सचदेवा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के लिए नोबेल मिलता, तो केजरीवाल को यह सम्मान कब का मिल चुका होता।
मैगसेसे अवॉर्ड पर भी संका, विदेशी फंडिंग के आरोप
भाजपा नेता ने केजरीवाल को मिला मैगसेसे पुरस्कार भी कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था और अब लोग उसे शक की निगाह से देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की राजनीति शुरू से ही विदेशी फंडिंग और राष्ट्रविरोधी एजेंडे पर टिकी रही है। भाजपा ने साफ किया कि देशविरोधी ताकतों के समर्थन से पुरस्कार हासिल करने वालों को जनता कतई माफ नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें: मुझे तो नोबेल प्राइज मिलना… केजरीवाल का एलजी पर तंज, रुकावटों के बावजूद शानदार
केजरीवाल ने खुद को दिल्ली में अड़चनों के बाद बहुत सारे काम करते हुए अपने आप से ही अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के योग्य बताया तो वहीं भाजपा उनके पुराने ट्रैक रिकॉर्ड और विवादों को आधार बनाकर पूरी तरह तैयार है। वीरेन्द्र सचदेवा ने यहां तक कहा कि उनका मानसिक संतुलन सही नहीं है
