दिल्ली के मालवीय नगर में अरविंद केजरीवाल पर हमला, पदयात्रा के दौरान पानी फेंकने का प्रयास
केजरीवाल के हमले को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान पानी फेंकने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश की।
इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की काम चल रही है। पूछ-ताछ में आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर हुए हमले पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता और अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं।
केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सीएम आतिशी की एक्स पोस्ट
केजरीवाल के हमले को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा, तड़के सुबह लुधियाना पहुंचे अधिकारी
अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने @ArvindKejriwal जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों: दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे pic.twitter.com/LgJGN1aQ0T — Atishi (@AtishiAAP) November 30, 2024
राघव चड्ढा बोले जाको राखे साइयां मार सके ना कोय
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी अरविंद केरजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पेलैटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और आज उन पर कायराना हमला किया गया है। ये अत्यंत निंदनीय है, लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवालजी को करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है।” उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।
कल दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल जी ने आवाज़ उठाई और आज ही उनपर कायराना हमला किया गया। ये बेहद निंदनीय है। लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी के साथ करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है। जाको राखे साइयाँ मार सके ना कोय! pic.twitter.com/uivBMRrYcp — Raghav Chadha (@raghav_chadha) November 30, 2024
दिल्ली एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
