Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘सड्डा हक एथे रख’, अलका लांबा ने 33% महिला आरक्षण लिए खोला मोर्चा…बैरिकेड्स पर चढ़कर लगाए नारे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से राजधानी में एक्टिव हो गई है। सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने जंतर-मंतर पर 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 10, 2025 | 08:43 PM

अलका लांबा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से राजधानी में एक्टिव हो गई है। सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों के साथ लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

अलका लांबा ने केंद्र सरकार से 33 प्रति महिला आरक्षण को लेकर तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि संसद सत्र आज से शुरू हो गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने पिछले साल भी महिला आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। लंबे संघर्ष के बाद महिला आरक्षण बिल संसद में पास हुआ है, लेकिन सरकार से इसे लागू नहीं कर रही है। मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा है ?

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्रकर्ता एकत्रित हुई थीं। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर महिला कांग्रेस संसद भवन का घेराव करने जा रही थी। हालाकि बीच में पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक लिया। प्रशासन महिला कांग्रेस की सदस्यों के बीच हल्की-फुल्की धक्का मुक्की भी हुई। इसमें अलका आल्का लांबा के मुताबिक कुछ महिलाओं को चोटें आई हैं।

पुलिस को रोकने बावजूद अलका लांबा बैरिकेड्स पर चढ़ गईं और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा व केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे। साथ कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें रोकने के लिए पूरे इलाके की किलेबंदी कर दी गई है।

#WATCH दिल्ली: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों के साथ लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/ftgOSLY7VX — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2025

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा, “एक तरफ संसद का बजट सत्र चलेगा और दूसरी तरफ महिला कांग्रेस इसे (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) लागू कराने के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी। लोकसभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस मुद्दे पर आवाज उठाएंगे, जबकि राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी भी बोलेंगे।”

Alka lamba protested for 33 percent women reservation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2025 | 08:43 PM

Topics:  

  • Alka Lamba
  • Congress
  • Delhi News

सम्बंधित ख़बरें

1

पंजाब जीतकर कांग्रेस को गिफ्ट देंगे…नवजोत कौर ने दिखाए तेवर, राजा वडिंग पर बोला जोरदार हमला

2

पटेल के 28 वोट पर भारी पड़े नेहरू के 2 वोट? अमित शाह ने संसद में सुना दी ‘वोट चोरी’ की अनसुनी कहानी

3

संसद के बंद कमरे में 2 घंटे तक क्या हुआ? PM मोदी-शाह और राहुल की ‘सीक्रेट’ मीटिंग की सच्चाई सामने आई

4

‘राहुल का दिल विदेश में, वो तो बस मजबूरी में…’ BJP नेता के बयान से घमासान; बताया NRI पॉलिटिशियन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.