Delhi News: लापरवाह अफसरों पर गिरी गाज, आतिशी का प्रवेश वर्मा पर सीधा वार; PWD इंजीनियर के सस्पेंशन से मची है खलबली
आतिशी ने प्रवेश वर्मा के बयानों का जवाब देते हुए अफसरों का बचाव किया। उनका कहना है कि ये अफसर पहले भी मुश्किल हालात में मेहनत कर चुके हैं। दूसरी तरफ वर्मा का मानना है कि अफसरों की लापरवाही की वजह से हालत खराब हुई है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
आतिशी और प्रवेश वर्मा, फोटो - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने शुक्रवार यानी 21 मार्च को दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा। आतिशी ने कहा कि प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार के अफसरों के बारे में गलत बातें कह रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने बताया कि ये वही अफसर हैं, जो पिछले 10 सालों से मुश्किल हालात में भी दिल्ली में काम करते आए हैं।
आम आदमी पार्टी के आतिशी ने कहा , “दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा अफसरों के खिलाफ गलत बोल रहे हैं। लेकिन ये वही अफसर हैं, जिन्होंने 10 साल तक मुश्किलों में भी काम किया। इन्हीं अफसरों ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को अच्छी सुविधाएं दीं।”
PWD इंजीनियर को प्रवेश वर्मा ने किया सस्पेंड
बता दें, यह बात तब सामने आई, जब प्रवेश वर्मा ने दिल्ली में नालियों की जांच के दौरान पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के एक इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि नालियों की सफाई पीडब्ल्यूडी का काम है, जो ठीक से नहीं हो रहा। उन्होंने कहा, “मैंने यहां के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। सभी अफसरों को साफ कह दिया गया है कि अगर वे ठीक से काम नहीं करेंगे, तो कार्रवाई होगी। हम दिल्ली को ऐसे नहीं छोड़ सकते।”
10 सालों में दिल्ली का पूरा सिस्टम खराब होने का आरोप
प्रवेश वर्मा ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली का पूरा सिस्टम खराब हो गया था। उनका कहना है कि अब नई सरकार सख्ती से काम करेगी। उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्मा ने कहा, “दिल्ली में कई समस्याएं हैं। हमने फैसला किया है कि मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। हम इन अफसरों से काम करवाएंगे। जो सिस्टम 10 साल में बर्बाद हो गया था, उसे ठीक करेंगे। जो अफसर काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। हमारी सरकार सड़कों पर उतरकर काम कर रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
BRICS NSA Meeting 2026: भारत में होगी ब्रिक्स देशों के NSA की अहम बैठक, चीनी विदेश मंत्री वांग यी होंगे शामिल
दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर बवाल! ट्रेन में चढ़ते समय हाथापाई में यूपी के व्यक्ति की मौत, देखते रहे लोग- VIDEO
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिकं पर क्लिक करें…
आतिशी ने प्रवेश वर्मा के बयानों का जवाब देते हुए अफसरों का बचाव किया। उनका कहना है कि ये अफसर पहले भी मुश्किल हालात में मेहनत कर चुके हैं। दूसरी तरफ, प्रवेश वर्मा का मानना है कि अफसरों की लापरवाही की वजह से दिल्ली की हालत खराब हुई है। अब देखना यह है कि इस मामले में आगे क्या कुछ देखने को मिलता है?
