घर तो छीना पर काम करने का जज्बा कैसे छीनोगे…! आतिशी की तस्वीरें साझा कर आप ने बीजेपी पर साधा निशाना
बंगला विवाद पर आप नेता संजय सिंह सोशल मीडिया पर सीएम आतिशी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। आप नेता ने भाजपा से सवाल किया है कि उन्होंने घर तो छीन लिया लेकिन जनता के लिए काम करने के जज़्बे को कैसे छीनेंगें।
- Written By: रीना पंवार
आप नेता संजय सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गईं सीएम आतिशी की तस्वीरें
नई दिल्ली : बंगले को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सीएम आतिशी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। आप नेता ने गुरुवार को ये तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया है कि मुख्यमंत्री आतिशी अपने कालकाजी स्थित घर से सामान के कार्टन के बीच फाइलों का काम कर रही हैं। इससे एक दिन पहले आप पार्टी ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय राजधानी के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को जबरन खाली कराया गया है।
आप नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, तुमने एक चुने हुए मुख्यमंत्री से उसका दिल्ली की जनता द्वारा दिया हुआ घर तो छीन लिया लेकिन दिल्ली की जनता के लिए काम करने के जज़्बे को कैसे छीनोगे?”
आप नेता ने भाजपा पर लगाए आरोप
पोस्ट में संजय सिंह ने आगे कहा, “तुमने (भाजपा) नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का जो घर का सामान उनके घर से फिंकवाया वो भी देख लो और दिल्ली की जनता के लिए उनका समर्पण भी देख लो। ” पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने नवरात्रि के दौरान एक महिला मुख्यमंत्री का सामान उनके घर से बाहर फिंकवाया। उन्होंने भाजपा पर मुख्यमंत्री आवास पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, यह एक चुनी हुई महिला मुख्यमंत्री और दिल्ली की जनता का घोर अपमान है। 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने वाली पार्टी मुख्यमंत्री के घर पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रही है। इस मामले को लेकर संजय सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि उपराज्यपाल वी.के सक्सेना के कहने पर ऐसा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Lucknow Fire Tragedy: AAP सांसद संजय सिंह ने उठाए फायर सेफ्टी पर सवाल, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
जंतर-मंतर पर नया बवाल, CJP का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप; बोली- आधार कार्ड के बहाने लोगों को लौटा रहा प्रशासन
विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे… ’12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
देख लो भाजपाइयों! तुमने एक चुने हुए मुख्यमंत्री से उसका दिल्ली की जनता द्वारा दिया हुआ घर तो छीन लिया लेकिन दिल्ली की जनता के लिए काम करने के जज़्बे को कैसे छीनोगे? तुमने नवरात्रि में एक महिला मुख्यमंत्री का जो घर का सामान उनके घर से फिंकवाया वो भी देख लो और दिल्ली की जनता के… pic.twitter.com/r2Roq2LUga — Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 10, 2024
बंगले को लेकर जारी है घमासान
बता दें कि आतिशी के दिल्ली की सीएम बनने के बाद से फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को लेकर आप पार्टी, भाजपा, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप का दावा है कि यह बंगला मुख्यमंत्री का आवास है, जिसे सीएम पद से हटने के कुछ दिन बाद केजरीवाल ने खाली कर दिया था। बाद में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इसकी चाबियां मुख्यमंत्री आतिशी को सौंप दी थीं। दूसरी ओर, उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने दावा किया है कि यह बंगला मुख्यमंत्री का निर्धारित आवास नहीं है और न ही यह अब तक आतिशी को आवंटित किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की नई CM आतिशी ने फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में किया प्रवेश, भाजपा ने उठाए सवाल
उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक नए आवंटन के लिए बंगले के अंदर रखी वस्तुओं की लिस्ट तैयार करने के बाद इसे मुख्यमंत्री को सौंप दिया जाएगा। इसे लेकर भाजपा ने आप पार्टी और केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वे उचित तरीके से सौंपे बिना और नए आवंटन के बिना ही आतिशी को वहां लाकर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
