Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

0 सीट वाली कांग्रेस को 44 करोड़! AAP को रोकने के लिए BJP ने बनाया था ‘सुपर प्लान’?

AAP ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मिलीभगत थी, इस बात का संकेत चुनाव आयोग द्वारा जारी पार्टियों को मिले चंदे के आंकड़े दे रहे हैं।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 15, 2025 | 04:10 PM

AAP को रोकने के लिए BJP ने बनाया था 'सुपर प्लान'? (File Photo)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद करने के लिए कांग्रेस को 44 करोड़ रुपये मिले थे। जनता के सामने तो बीजेपी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़े थे लेकिन अंदर में यह दोनों मिले हुए थे। इस बात का संकेत चुनाव आयोग द्वारा जारी पार्टियों को मिले चंदे के आंकड़े दे रहे हैं। यह बात हम नहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा कह रहे हैं।

आप के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने शनिवार को पार्टी दफतर में प्रेस वार्ता कर दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है। अनुराग ढांडा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा को अलग-अलग राज्यों में चुनाव जिताने में सहायता करती है। बदले में भाजपा और मोदी जी गांधी परिवार को जेल जाने से बचाते है। चाहे वो दिल्ली के कॉमनवेल्थ घोटाले में क्लीन चिट देना हो या 2जी स्कैम में क्लीन चिट देना हो, रॉबर्ट वाड्रा और गांधी परिवार के खिलाफ चल रहे केसों में उनको जेल से बाहर रखना हो, बीजेपी नेता कांग्रेस को बचाते हैं।

कांग्रेस को 44 करोड़ रुपए कैश मिला

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी- कांग्रेस के बीच मिलीभगत थी। कांग्रेस को 44 करोड़ रुपए कैश चंदा मिला था। जबकि उसका कोई अस्तित्व ही नहीं था और ना ही सर्वे में कोई सीट जीत रही थी। फिर भी उसको 44 करोड़ रुपए कैश किसने दिया? उन्होंने कहा कि मुख्य मुकाबला आप और भाजपा में था, तब भी आप को कैश में केवल 2 हजार मिला और भाजपा को एक भी रुपए नहीं मिला। कांग्रेस को मिले 44 करोड़ रुपए कैश पर भाजपा की जांच एजेंसियों की चुप्पी से स्पष्ट है कि इस पैसे का इस्तेमाल आप के बड़े नेताओं को चुनाव हराने में किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

कोरोना जैसे हालात से निकले, इससे भी निकलेंगे…मन की बात में बोले PM मोदी, राजनीति ना करने की दी नसीहत

Bihar Board 10th Result 2026: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज 1:15 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

इजरायल की गुंडागर्दी! युद्ध की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों पर तानी बंदूकें, कई घंटे तक कैद में रखा-VIDEO

प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर बरसीं मिसाइलें…US का ‘आसमान का जासूस’ E-3 AWACS ढेर, देखें बर्बादी की तस्वीरें

दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को मिलेगा मालिकाना हक, सर्किल रेट होंगे सस्ते, व्यापार भी होगा आसान

दस्तावेज चुनाव आयोग में जमा

अनुराग ढांडा ने कहा कि चुनाव बाद सभी दलों ने चुनाव आयोग में दस्तावेज जमा किए थे, जिनमें चुनाव के दौरान उनके खर्च तथा चंदे का ब्योरा दिया गया था। इन दस्तावेजों में बहुत ही हैरान करने वाले आंकड़े देखे गए हैं, जो इस दावे को और भी पुख्ता करते हैं कि क्या कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर काम कर रही थी? उन्होंने आगे कहा कि ये सबको पता था कि दिल्ली में मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच था। कोई सर्वे या व्यक्ति ये नहीं कह रहा था कि कांग्रेस का कहीं कोई अस्तित्व है या उसको कोई सीट मिल सकती है।

Aap made serious allegations of collusion between bjp and congress regarding delhi elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2025 | 04:10 PM

Topics:  

  • AAP
  • Delhi
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.