दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में AAP, संजय सिंह ने उठाई मांग, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
AAP Politics: आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में फिर से विधानसभा चुनाव करना की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर भी आरोप लगाए और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ भी मोर्चा खोला।
- Written By: सजल रघुवंशी
संजय सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sanjay Singh Demand For Re-Election: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जो ‘आप’ की राजनीतिक चाल माना जा रहा है। संजय सिंह ने दिल्ली में दोबारा चुनाव कराने की मांग उठाई है और साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर पर निशाना भी साधा है। उन्होंने कहा है कि एक प्रचंड बहुमत की सरकार गिराने की साजिश रची गई और आम आदमी पार्टी के मंत्री नेताओं को जेल भेजा गया।
इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक सिटिंग सीएम को जेल भेजकर हमारे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, इस लिए इस सरकार को भंग कर फिर से दिल्ली में चुनाव कराए जाए जिससे दिल्ली की जनता सही चुनाव कर सके।
पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी के दोस्त अडानी ने अवसर ढूंढ लिया और गैस के दाम तीन गुना बढ़ा दिए हैं और आगे चलकर तेल के दाम भी बढ़ेंगे। उन्होंने साफ कहा कि यह सब पीएम मोदी की वजह से हो रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात देश को महंगाई की तरफ ले जा रहे हैं। ईरान से रिश्ते खराब होने पर महंगाई और ज्यादा बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
दतिया उपचुनाव: वोटिंग में महज तीन दिन शेष, CM मोहन यादव ने लिया मां पीतांबरा का आशीर्वाद- देखें VIDEO
BJP ने देशद्रोही, कांग्रेस ने संघी बताया…सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं- झंडे अलग, राजनीति का तरीका एक
ओम बिरला के खिलाफ क्या कहा?
विपक्ष द्वारा लाए जा रहे ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का संजय सिंह ने समर्थन किया और कहा कि आम आदमी पार्टी विपक्ष के साथ खड़ी है और इस अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करती है। गौरतलब है कि ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्ष ने लोकसभा के 118 सांसदों के दस्तखत करवाए हैं और ओम बिरला के खिलाफ जमकर माहौल बनाने की कोशिश भी की है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: BJP की बड़ी तैयारी! बिहार समेत 3 राज्यों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
आप की राजनीतिक चाल
संजय सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ ही दिन पहले दिल्ली के शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बरी किया गया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश में है कि कैसे ना कैसे करके दिल्ली में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाया जाए जिससे आगे की राजनीति में ‘आप’ का वर्चस्व मजबूत हो।
