रेखा गुप्ता के गढ़ में सेंध लगाएंगे केजरीवाल? MCD उपचुनाव के लिए AAP के 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

AAP MCD Candidate List: आम आदमी पार्टी ने दिल्लील नगर निगम उप चुनाव में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस क्रम में पार्टी ने अपने 12 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है।
Arvind Kejariwal Rekha Gupta
रेखा गुप्ता, अरविंद केजरीवाल
Updated on

MCD By Election 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के उपचुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि ये उम्मीदवार विभिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उपचुनाव में दक्षिणपुरी, संगम विहार, ग्रेटर कैलाश, विनोद नगर, शालीमार बाग, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका, मुंडका, नारायणा और दिचाऊं कला वार्ड से पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

उम्मीदवारों की सूची

  • दक्षिणपुरी – राम स्वरूप कनौजिया
  • संगम विहार ए – अनुज शर्मा
  • ग्रेटर कैलाश – ऐशना गुप्ता
  • विनोद नगर – गीता रावत
  • शालीमार बाग बी – बबीता अहलावत
  • अशोक विहार – सीमा विकास गोयल
  • चांदनी चौक – हर्ष शर्मा
  • चांदनी महल – मुदस्सिर उस्मान कुरैशी
  • द्वारका – राजबाला सहरावत
  • मुंडका – अनिल लाकड़ा
  • नारायणा – राजन अरोड़ा
  • दिचाऊं कला – केशव चौहान

दो प्रमुख सीटों पर होगी टक्कर

इस उपचुनाव में शालीमार बाग और द्वारका-बी सीट पर खास नजरें होंगी। शालीमार बाग से पूर्व पार्षद रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं, जबकि द्वारका-बी सीट से पार्षद कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अपना पद छोड़ दिया। इन दोनों सीटों पर इन घटनाओं के बाद राजनीतिक दलों की विशेष रुचि बनी हुई है।

आम आदमी पार्टी इस उपचुनाव में चांदनी चौक, चांदनी महल और दक्षिणपुरी जैसे वार्डों में अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेगी, जहां पार्टी पहले से प्रभावी रही है।

कांग्रेस और बीजेपी की लिस्ट का इंतजार

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव होने हैं और उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू हो चुकी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। कांग्रेस और बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, और दोनों दलों ने आपसी गुटबाजी और विरोध को देखते हुए नामांकन की आखिरी तारीख तक उम्मीदवारों की सूची घोषित करने का फैसला लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com