Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेप केस में समीर मोदी को मिली बड़ी राहत, साकेत कोर्ट ने दी जमानत, दिल्ली पुलिस ने जताई आपत्ति

Sameer Modi: कारोबारी समीर मोदी को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने बलात्कार के एक हाई-प्रोफाइल मामले में जमानत दे दी है। उनपर महिला सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप लगाया था।

  • Written By: पूजा सिंह
Updated On: Sep 25, 2025 | 04:59 PM

कारोबारी समीर मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sameer Modi Granted Bail In Rape Case: गुरूवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट ने हाई-प्रोफाइल मामले में ललित मोदी के बड़े भाई कारोबारी समीर मोदी को बड़ी राहत दी है। कथित बलात्कार मामले में गिरफ्तार समीर मोदी को अदालत ने बंद कमरे में हुई सुनवाई के बाद जमानत दे दी। समीर को अदालत ने 5 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। समीर मोदी की जमानत याचिका पर साकेत कोर्ट ने इन कैमरा सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। हालांकि दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी के जमानत का विरोध किया था।

कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इन कैमरा सुनवाई करने का आदेश दिया था। शिकायतकर्ता की ओर से भी यह आग्रह किया गया था कि चूंकि यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसे बंद कमरे में सुना जाए। 55 वर्षीय समीर पर उनकी पूर्व सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया था। यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब समीर ने आरोपी लगाने वाली महिला पर 50 करोड़ की उगाही का आरोप लगाया था।

समीर ने महिला पर लगाया 50 करोड़ उगाही का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, साकेत कोर्ट के एएसजे दीपक वाट्स ने समीर मोदी को जमानत दी, लेकिन इस मामले में विस्तृत आदेश जारी होना अभी बाकी है। कोर्ट ने पिछले हफ्ते पुलिस को समीर मोदी की शिकायत पर जांच करने का निर्देश दिया था, जिसमें समीर ने आरोप लगाया था कि शिकायतकर्ता महिला ने उनसे 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसके बाद उन्हें को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

अपराध पर सख्त नजर: संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस को मिले हाईटेक सर्विलांस वाहन

महाशिवरात्रि पर उपवास में सावधानी: एफडीए ने अन्न विषबाधा का खतरा बताया, सही भंडारण जरूरी

मराठी बनाम हिंदी बहस पर नासिक में तनाव, कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

UGC कानून पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में आधी रात बवाल, महिला यूट्यूबर से छात्रों ने की हाथापाई, जानें पूरा मामला

शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप

बता दें कि, समीर मोदी की महिला सहकर्मी ने उनपर शादी का झांसा देकर रेप करने और करियर में तरक्की का लालच देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद समीर को 19 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने समीर से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त करने के लिए तीन दिन की रिमांड मांगी थी, क्योंकि पुलिस का दावा था कि समीर ने कई फोनों का इस्तेमाल कर महिला को धमकाया और लालच दिया है।

ये भी पढ़ें : ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ पर मचा बवाल, शाहरुख खान-गौरी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ समीर वानखेड़े ने किया केस

दिल्ली पुलिस ने किया जमानत का विरोध

वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुनवाई के दौरान समीर मोदी की जमानत का विरोध किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है। पुलिस ने यह भी आशंका जताई कि अगर आरोपी को जमानत मिल जाएगी तो वह फरार होने की कोशिश कर सकता है। पुलिस ने दलील दी कि समीर मोदी पहले भी विदेश जाने का प्रयास कर चुके हैं, इसलिए उन्हें जमानत न दी जाए।

The saket court in delhi granted bail to businessman sameer modi in a high profile rape case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 04:11 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi Police
  • Latest Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.