Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहले भी अनंत सिंह को निशाना बना चुके हैं सोनू-मोनू, 50 लाख रुपए में ली थी सुपारी; 6 लाख में खरीदी थी एके-47 लेकिन…!

यह पहली बार नहीं है जब सोनू-मोनू गैंग ने मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर हमला किया हो, बल्कि यह इससे पहले भी हो चुका है। लेकिन तब भी अनंत सिंह उर्फ 'छोटे सरकार' बच निकले थे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 23, 2025 | 01:06 PM

अनंत सिंह (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

पटना: बुधवार 22 जनवरी को सोनू-मोनू गैंग ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग की थी। हालांकि इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। लेकिन उनका एक आदमी गोली लगने से घायल हो गया। यह पहली बार नहीं है जब सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह पर हमला किया हो, बल्कि यह इससे पहले भी हो चुका है। लेकिन तब भी अनंत सिंह बच निकले थे।

इससे पहले 2017 और 2018 में भी ऐसा हुआ था और इस दौरान अनंत सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी लेकिन पुलिस ने हमले से पहले ही अपराधी को पकड़ लिया था। सबसे पहले यह समझ लेते हैं कि आज अनंत सिंह पर हुए हमले में सोनू और मोनू गैंग का नाम क्यों आ रहा है। आइए जानते हैं इस गैंग के बारे में।

आखिर कौन हैं सोनू-मोनू?

दरअसल सोनू और मोनू दोनों भाई हैं और मिलकर गैंग चलाते हैं। दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस गैंग के तार बिहार-यूपी-झारखंड-पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी जुड़े हैं। दोनों भाइयों (सोनू-मोनू) के इस गैंग का संबंध उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक रहे दिवंगत मुख्तार अंसारी से भी रहा है।

50 लाख रुपए में ली थी सुपारी

आपको बता दें कि अनंत सिंह पर बुधवार यानी 22 जनवरी 2025 को जानलेवा हमला हुआ था। यह पहली बार नहीं है जब यह हमला हुआ है, बल्कि कई बार जानलेवा हमले किए जा चुके हैं लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 2017 में भी सोनू-मोनू गिरोह के कुख्यात अपराधी मोनू सिंह ने अनंत सिंह की हत्या के लिए 50 लाख रुपये की सुपारी ली थी। तब अनंत सिंह को सोनपुर में मारने की योजना बनी थी।

एके-47 का कर लिया था इंतजाम

अनंत सिंह को मारने के लिए मुंगेर से 6 लाख में एके-47 खरीदी गई थी। लेकिन वहां भी अनंत सिंह को मारने में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फिर से हत्या का प्रयास किया गया। इस बार अनंत सिंह के साथ-साथ उनके करीबी मुखिया प्रत्याशी मणि सिंह को भी मारने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मोनू और नीलेश को गिरफ्तार कर लिया।

ताजी भिड़ंत की कहानी अनंत सिंह की जुबानी

ताजा भिड़ंत के मामले में खुद अनंत सिंह का बयान सामने आया है। अनंत सिंह ने मीडिया को बताया कि वे सोनू-मोनू से मिलने गए थे। जब उनका आदमी उन्हें बुलाने गया तो उसने कहा कि विधायक जी मिलने के लिए बुला रहे हैं। इतना सुनते ही उधर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में अनंत सिंह के आदमी को गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

कैसे शुरू हुआ पूरा ड्रामा?

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आगे कहा कि सुबह में कुछ लोग हमसे मिलने आए थे। वे कह रहे थे कि मेरे घर पर ताला लगा दिया गया है। हमसे पैसे मांगे जा रहे हैं। तब मैंने कहा कि आप थाने में जाकर डीएसपी से मिलिए। जब हमने गांव में फोन किया तो पता चला कि वह सच बोल रहा है। हमें जानकारी मिली कि उसके घर पर अभी भी ताला लगा हुआ है। जिसके बाद हम खुद वहां गए और घर का ताला खोला।

जनता हमें भगवान कहती हैं: अनंत सिंह

अनंत सिंह ने मीडिया को बताया कि अगर किसी के घर में लूट हो रही है और पुलिस उससे आवेदन मांग रही है। जनता हमें भगवान कहती है तो हम उनकी मदद क्यों न करें। जब हम जनता के लिए काम नहीं करेंगे तो ऐसे विधायक बनने का क्या फायदा। जो भी प्रताड़ित होगा, हम उसे बचाएंगे।

घटना को लेकर क्या बोले एएसपी?

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के एएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी है कि पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा गांव में गोलीबारी की सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष मौके पर गए। हम खुद मौके पर पहुंचे। फिर हमें जानकारी मिली कि गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें तीन खोखे बरामद हुए हैं। जिनके घर पर गोली चली है, उनके द्वारा आवेदन दिया जा रहा है। इसके बाद हम पहचान कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

बिहार से संबंधित अन्य सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ एएसपी से पूछा गया कि क्या अनंत सिंह को गोली मारी गई? इस पर एएसपी ने कहा कि यहां बताया गया है कि पूर्व विधायक यहां आए थे। उनके समर्थक भी उनके साथ थे। गोलीबारी हुई है। नौरंगा के लोगों का कहना है कि विधायक और उनके समर्थकों ने गोलियां चलाई हैं। हम इस संबंध में साक्ष्य जुटा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी है पुलिस

उनसे पूछा गया कि क्या सोनू मोनू गिरोह ने गोली चलाई? इस पर उन्होंने कहा कि हम गोली चलाने वालों की पहचान कर रहे हैं। जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

क्राइम की अन्य बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बताया जाता है कि सोनू-मोनू गिरोह ने गांव के एक परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो वे गैंगस्टर के घर में घुस गए। अनंत सिंह को घर में देख दोनों भाई सोनू-मोनू ने गोलीबारी शुरू कर दी। हालांकि इस गोलीबारी में ‘छोटे सरकार’ बाल-बाल बच गए। अनंत सिंह पर गोलीबारी करने के बाद सोनू-मोनू भाग निकले। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Sonu monu had targeted anant singh earlier also taken 50 lakhs contract for killing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 10:05 AM

Topics:  

  • mokama

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.