Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नीरज बवाना गैंग ने गोलियों से दहलाई दिल्ली, अंधाधुंध फायरिंग में बचा सिपाही…,शूटर को पुलिस ने दबोचा 

दिल्ली में पुलिस के साथ नीरज बवाना गैंग के शूटर के साथ एक बड़ा एनकाउंटर का मामला सामने आया है , घटना में एक कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से जान बच पाई है। गैंगस्टर के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Mar 17, 2025 | 08:59 PM

प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्ती दिखा रही है। इसी कड़ी में दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में पुलिस और गैंगस्टर के बीच जबरदस्त एनकाउंटर हुआ। नीरज बवाना गैंग के प्रमुख सहयोगी शुभम को पुलिस ने घेर लिया, लेकिन उसने सरेंडर करने की बजाय गोलियां चला दीं। इस दौरान एक गोली कांस्टेबल आशीष को लगी, मगर उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें शुभम के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। उसके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में प्रह्लादपुर इलाके में पुलिस और नीरज बवाना गिरोह के एक करीबी सहयोगी के बीच हुई मुठभेड के बाद उसे को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह बात बताई। आरोपी की पहचान जंगपुरा निवासी शुभम (24) के रूप में हुई है, जो एक पिस्तौल और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है।

कैसे हुआ एनकाउंटर

पुलिस को सूचना मिली थी कि नीरज बवाना गैंग का गुर्गा शुभम बदरपुर से एमबी रोड की ओर आ रहा है। इस पर 16 मार्च की रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। जैसे ही शुभम बाइक से आया, उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की और संतुलन बिगड़ने से गिर गया। इसके बाद उसने पुलिस पर दो गोलियां चला दीं, जिनमें से एक कांस्टेबल आशीष को लगी, लेकिन जैकेट ने उनकी जान बचा ली। पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें शुभम घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

अपराध पर सख्त नजर: संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस को मिले हाईटेक सर्विलांस वाहन

प्रेमजाल में फंसाकर शोषण, आरोपी फरार; रामनगर पुलिस ने दर्ज किया गंभीर अपराध

राहुल गांधी बड़े आंदोलन की तैयारी में! अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर किसान नेताओं से मुलाकात के क्या मायने?

शिफा हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, दिनदहाड़े मर्डर से दहली थी मुंबई, जलन की आग में प्रेमी जोड़े ने रचा खेल

क्राइम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बवाना गैंग से कनेक्शन

पूछताछ में शुभम ने कबूला कि वह नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य नवीन भांजा और शिब्बू के संपर्क में था। यह गैंग जबरन वसूली, संपत्ति विवाद, जुआ और ड्रग्स जैसे अपराधों में शामिल रहा है। शुभम 2023 में रोहित जाट पर जानलेवा हमले समेत कई अपराधों में वांछित था। गिरोह के कई सदस्य पहले ही पकड़े जा चुके थे, लेकिन शुभम फरार था और पंजाब, राजस्थान और यूपी में छिपा हुआ था। उस पर हत्या के प्रयास समेत चार संगीन मामले दर्ज हैं।

Shook delhi ncr with bullets a constable survived jacketshooter caught by police shootout in delhi close associate of neeraj bawana gang arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2025 | 08:59 PM

Topics:  

  • Crime
  • Delhi Ncr Crime
  • Delhi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.