ग्रेटर नोएडा: B.Tech छात्र ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Greater Noida news : शारदा यूनिवर्सिटी के एक बीटेक के छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र ने सुसाइड नोट में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही अंगदान करने की भी बात लिखा है।
- Written By: पूजा सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर
Student Committed Suicide : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से एक दुखद घटना सामने आई है। शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक (कंप्यूटर साइंस) अंतिम वर्ष के छात्र शिवम डे (24) ने 15 अगस्त की रात एचएमआर हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले का निवासी था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने जीवन को समाप्त करने की वजहें और कुछ विशेष अनुरोध लिखे हैं।
सुसाइड नोट में पुलिस से की अपील
सुसाइड नोट में शिवम ने खुद के बारे में लिखा था। उसने पुलिस से अपील की कि उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और किसी को हिरासत में न लिया जाए। छात्र ने आगे लिखा कि वह पिछले दो वर्षों से कॉलेज नहीं जा रहा था। उसने शारदा यूनिवर्सिटी प्रबंधन से अनुरोध किया कि उसकी अन्य उपयोग न हुई फीस परिवार को वापस कर दी जाए, ताकि आर्थिक बोझ कम हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर: एक ही दिन में तीन लोगों की मौत, लॉ स्टूडेंट और इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी, नहीं मिला सुसाइड नोट
दतिया: आत्महत्या मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजन, एसपी से लगाई गुहार, दी आत्मदाह की चेतावनी
लखनऊ अग्निकांड के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हड़कंप! फायर सेफ्टी में लापरवाही पर 2 नामी कोचिंग सेंटर तुरंत सील
Public Drinking Case: नोएडा में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं! पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
इसके साथ ही उसने देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अगर यह देश महान बनना चाहता है तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सही करना होगा। सुसाइड नोट में एक और मार्मिक पहलू सामने आया। शिवम ने लिखा कि वह अंगदान करना चाहता है, ताकि उसकी मृत्यु के बाद किसी जरूरतमंद की जिंदगी बच सके।
यह भी पढ़ें : बिहार: गोपालगंज में बेखौफ शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर किया हमला, होमगार्ड जवान की मौत
मृतक के परिवार ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लगाए आरोप
मृतक के परिवार ने आरोप लगाया कि छात्र लंबे समय से कॉलेज नहीं जा रहा था, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कभी भी इसकी जानकारी परिवार को नहीं दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
