-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Saurabh Rajput Brother Said Muskan Family Is Also Culprit In Murder Case
Saurabh Murder Case: मुस्कान के लिए फांसी मांगने वाले परिजन भी हत्या में शामिल! सौरभ के भाई ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: मृणाल पाठक
Saurabh Murder Case: सौरभ राजपूत के कत्ल में उसकी पत्नी मुस्कान रसतोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला का सबसे बड़ा हाथ था। ऐसे में अब सौरभ राजपूत के भाई बबलू ने बड़ा दावा किया है।

सौरभ राजपूत मर्डर केस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saurabh Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड आज के समय में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर दिन इस मामले में नए-नए खुलासे होते रहते हैं। ऐसे में अब एक सौरभ के परिवार वालों ने बड़ा दावा किया है, जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। सौरभ के परिवार का मानना है कि केवल मुस्कान और साहिल ही नहीं, कोई और भी सौरभ की कत्ल में शामिल है।
सौरभ राजपूत के कत्ल में उसकी पत्नी मुस्कान रसतोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला का सबसे बड़ा हाथ था, लेकिन पुलिस अब इसकी तलाश में है कि कहीं इस हत्याकांड में किसी और का भी हाथ तो नहीं। ऐसे में अब सौरभ राजपूत के भाई बबलू ने दावा किया है कि इस हत्याकांड में सिर्फ मुस्कान ही नहीं बल्कि उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं।
मुस्कान से तलाक लेना चाहत था सौरभ
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बबलू ने कहा कि मुस्कान पहले भी भाग चुकी थी। उसने दावा किया कि सौरभ मुस्कान से तलाक लेना चाहता था और उसने साल 2022 में इसके लिए अर्जी भी दी थी। सौरभ मुस्कान के साथ नहीं रहना चाहता था।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर: पूर्व महिला सरपंच की प्रेमी ने की हत्या, कार की डिग्गी में रखी लाश, एक गलती ने खाेल दी पोल
4 केस और 62 लाख का कर्ज, सालाना कितना कमाते हैं महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस? ADR की रिपोर्ट में खुला राज
नागपुर में शर्मसार करने वाली वारदात: विधवा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर लाखों लूटे
उल्हासनगर में ऑनर किलिंग! दूसरी जाति के युवक से प्रेम करने पर मां ने दुपट्टे से घोंटा बेटी का गला
सौरभ के भाई ने क्या कहा?
बबलू ने कहा कि ”जब यह घटना सामने आई तो मैं अपने घर में था। पड़ोसी आए और उन्होंने कहा कि सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई है। देखो वह तुम्हारा भाई है या नहीं। जब मैं गली में पहुंचा तो देखा कि वहां काफी भीड़ लगी हुई थी।मु जब मैं गली में आगे बढ़ा तो उसके दोस्त मिले और कहा कि सौरभ की हत्या कर दी गई है। उस समय मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करूं?”
वो ऐसा करेगी ये पता…
सौरभ के भाई ने आगे कहा, ”जब मैं मौके पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मैं सौरभ का भाई हूं। फिर मुझे कहा गया कि हमारे साथ थाने चलो, उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। यह पूछे जाने पर कि क्या परिवार को कभी डर था कि उसकी हत्या हो सकती है, बबलू ने कहा कि वह पहले भी भाग चुकी थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वह ऐसा करेगी।
क्या बोलीं सौरभ की मां?
वहीं सौरभ की मां ने कहा है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए और हर तथ्य सामने आना चाहिए। चाहे क्राइम ब्रांच की जांच हो या सीबीआई की, सब सामने आना चाहिए। इन सबके बीच साहिल के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दावा है कि कुछ लोगों ने उसके घर में घुसने की कोशिश की थी।
शक के घेरे में मुस्कान की मां
जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान के माता पिता लगातार अपनी बेटी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि उनकी बेटी ही गलत है। हालांकि, ये भी जानकारी मिली है कि मुस्कान की मां सौतेली है और सौरभ उसके खाते में भी पैसे भेजता था। जिसकी वजह से शक की सुई अब उस तरफ भी घूम रही है।
क्राइम की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हर एंगल से हो रही जांच
वहीं पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों परिवारों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने इस जांच के लिए तीन टीमें बनाई हैं। वे मेरठ से लेकर हिमाचल तक जांच कर रही हैं। एक टीम हिमाचल में है, एक मेरठ में रिश्तेदारों से बात कर रही है और तीसरी टीम सीसीटीवी खंगाल रही है।
Saurabh rajput brother said muskan family is also culprit in murder case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR
Jul 28, 2026 | 06:45 PMमहाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Jul 28, 2026 | 06:39 PMअब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
Jul 28, 2026 | 06:31 PMअगर मैं होता तो…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच वायरल हुआ विकास दिव्यकीर्ति, बताया- कैसे सुधरेगी व्यवस्था
Jul 28, 2026 | 06:27 PMपाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Jul 28, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














