Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आप कौनसा कलेक्टर हो गए हो?’, बेटी के ताना से बौखलाए प्रिंसिपल पिता ने ले ली जान

महाराष्ट्र के सांगली में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी बेटी को परीक्षा में कम नंबर आने पर डांटा, जिसका 12वीं की छात्रा ने उल्टा जवाब दिया। बेटी के उल्टे जवाब से पिता बौखला गए और अपनी बेटी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 23, 2025 | 12:11 PM

आरोपी प्रिंसिपल पिता और मृतक (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सांगली: महाराष्ट्र के सांगली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के प्रिंसिपल ने अपनी बेटी को परीक्षा में कम नंबर आने पर डांटा, जिसका 12वीं की छात्रा ने उल्टा जवाब दिया। बेटी के उल्टे जवाब से पिता बौखला गए और अपनी बेटी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। प्रिंसिपल पिता ने अमानवीय पिटाई की बात कबूल की है।

दरअसल, साधना भोसले नाम की छात्रा आटपाडी स्थित एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। उसका सपना डॉक्टर बनने का था। वह नीट की तैयारी कर रही थी, लेकिन इस बार परीक्षा में उसके कम नंबर आए। इससे उसके पिता हेडमास्टर धोंडीराम भोसले नाराज हो गए।

अस्पताल ले जाने के बजाय योग दिवस मनाने गए

दो दिन पहले साधना नेलकरंजी स्थित अपने घर गई थी। उस समय नीट परीक्षा में कम नंबर आने पर उसके प्रिंसिपल पिता ने रात में उसे डंडे से बुरी तरह पीटा था। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय अगली सुबह योग दिवस मनाने के लिए स्कूल चले गए।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव में मधुमक्खी पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने का प्राकृतिक साधन

रूस-खाड़ी तक पहुंचेगा जलगांव का केला? नई योजना से उम्मीद, किसानों को मिलेगी राहत

स्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर

महाकुंभ की तैयारी: सिंहस्थ से पहले नासिक पहुंचे साधु, पंचवटी बनी पहली पसंद

धोंडीराम भोसले जब घर आए तो उन्होंने साधना को बेहोश पाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान साधना की मौत हो गई।

नीट मॉक परीक्षा में कम अंक आए थे

बताया जा रहा है कि साधना के पिता ने उसे इसलिए पीटा क्योंकि नीट मॉक परीक्षा में उसके कम अंक आए थे। डांटने पर साधना ने अपने प्रिंसिपल पिता से कहा था कि “आप कौनसा कलेक्टर हो गए हो? तुम्हारे भी कम अंक आए हैं, है न?” इस बात से धोंडीराम बौखला गए और साधना को डंडों से बहुत पीटा। आटपाडी पुलिस ने साधना के पिता धोंडीराम भोसले को गिरफ्तार कर लिया है।

मां के प्रेमी ने नाबालिग के साथ चार बार किया दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में पेचकस से किये वार, वीडियो भी बनाया

पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी धोंडीराम भोसले ने बेटी को पिटने की बात कबूल कर ली है। आगे की पूछताछ जारी है।

Sangli student dies after brutal beating by father over low neet scores

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2025 | 12:11 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Sangli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.