-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Ranchi Criminal Who Came To Bundu To Supply Arms Arrested Three Loaded Pistols And Two Magazines Recovered
रांची: बुंडू में आर्म्स सप्लाई करने पहुंचा अपराधी गिरफ्तार, तीन लोडेड पिस्टल और दो मैगजीन बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Jharkhand Crime News: रांची पुलिस ने बुंडू में सूर्य मंदिर के पास हथियार सप्लाई करने आए कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह को अवैध हथियार देने आया था।

हथियार सप्लायर गिरफ्तार (सौ. IANS)
Arms Supplier Arrested In Ranchi: रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र की पुलिस ने ऐदलहातु में सूर्य मंदिर तोरण द्वार के पास से हथियार सप्लाई करने आए एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी दशरथ शुक्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है आरोपी सभी हथियार रांची के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों को देने आया था।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9.30 बजे रांची एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति किसी गिरोह को अवैध हथियार की आपूर्ति करने वाला है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देश पर रूरल एसपी ने बुंडू के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की।
हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
टीम ने ऐदलहातु स्थित सूर्य मंदिर तोरण द्वार के पास गश्त लगाई। कुछ ही देर में एक व्यक्ति हाथ में काले रंग का बैग लेकर पहुंचा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक लोडेड पिस्टल और बैग से 7.65 बोर की दो लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन, एप्पल आईफोन सहित दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी
पकड़े गए दशरथ शुक्ला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह सभी हथियार रांची के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के सदस्यों को देने आया था। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर बुंडू थाना लाया गया। पुलिस उन अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है, जिन्हें इन हथियारों की आपूर्ति की जानी थी।
ये भी पढ़ें : रेप के बाद सुसाइड करने वाली डॉक्टर के भाई का सनसनीखेज खुलासा, कहा- झूठी रिपोर्ट बनाने…
आदतन आपराधी है युवक
दशरथ शुक्ला के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जमशेदपुर के गोलमुरी और साकची थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास, अवैध हथियार का कारोबार, जुआ अधिनियम और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में वह वांटेड था। इस संबंध में बुंडू थाने में कांड संख्या 88/25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियार आपूर्ति नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ranchi criminal who came to bundu to supply arms arrested three loaded pistols and two magazines recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMSourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Jul 08, 2026 | 10:15 AMराम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Jul 08, 2026 | 10:14 AMजम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMसागर में सर्वजीत लोधी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने किया प्रहलाद पटेल के बयान का समर्थन
Jul 08, 2026 | 10:08 AMCreatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
Jul 08, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














