- Hindi News »
- Crime »
- Raja Raghuvanshi Murder Mystry Meghalaya Police Taking Sonam Raghuvanshi To Shillonge By Flight
राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री: 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सोनम रघुवंशी, गाजीपुर से शिलांग ले जा रही मेघालय पुलिस
राजा रघुवंशी मर्डर मामले में मेघालय पुलिस आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर शिलांग ले जा रही है। आज सुबह उसे गाजीपुर से पटना लाया गया। अब फ्लाइट के जरिए उसे वाया कोलकाता और गुवहाटी होकर शिलांग ले जाया जाएगा।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस शिलांग ले जा रही
राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री: इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए कपल का खूबसूरत सफर इतना खतरनाक होगा यह शायद किसी ने सोचा नहीं होगा। दो जून को राजा रघुवंशी का शव मेघालय में ही एक खाई में मिला था, जबकि पत्नी सोनम लापता थी। परिवार के लोग बेटे की मौत से उबर नहीं पा रहे थे कि इस बीच एक बड़े खुलासे ने उनके पैरों तले जमीन ही खिसका दी। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में ढाबे से सोनम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बताया कि उसने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई है। फिलहाल सोनम को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। मेघालय पुलिस आरोपी बहू को शिलांग ले जा रही है।
सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस गाजीपुर से रात में ही लेकर रवाना हो गई थी। आज सुबह वह पटना पहुंच गई है। अब पटना से उसे फ्लाइट के जरिए शिलांग ले जाने की तैयारी है। पुलिस आरोपी सोनम से मेघालय में ही इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। हालांकि राजा रघुवंशी के मर्डर को लेकर सोनम खुद को निर्दोष कह रही है और अपने ही अपहरण की कहानी बता रही है।
सोनम को पटना से शिलांग ले जाएगी पुलिस
सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस शिलांग ले जा रही है। आरोपी सोनम को पुलिस गाजीपुर से पटना के रास्ते मेघालय ले जाया जा रहा है। आज सुबह पुलिस कार से उसे लेकर पटना पहुंची। यहां बक्सर के आदर्शनगर थाने में कुछ देर रुकी और फिर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। यहां से उसे अब फ्लाइट के जरिए पहले कोलकाता ले जाया जाएगा फिर वहां से गुवाहाटी और फिर गुवाहाटी से शिलांग ले जाने की तैयारी की गई है। आज शाम 4 बजे गुवाहाटी से शिलांग के लिए फ्लाइट है। शिलांग ले जाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी और फिर कोर्ट में पेश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
Dhar Bhojshala: हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संगठन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार्मिक कॉरिडोर बनाने की मांग की
सोनम के समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के खुलासे से सभी हैरान हैं। मेघालय पुलिस के मुताबिक राजा रघुवंशी का मर्डर उसकी पत्नी सोनम ने ही करवाया है। सोनम का राज नाम के युवक से अफेयर था और उसने ही प्रेमी और तीन साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या करवाई थी और शव को खाई में फेंक दिया था। पुलिस ने सोनम और प्रेमी राज समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या सोनम ने ही रची थी साजिश
राजा रघुवंशी मर्डर मामले में सोनम का कहना है कि वह खुद ही पीड़ित है। उसका मेघालय में ही अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे गाजीपुर में एक ढाबे पर छोड़ दिया था। हालांकि सोनम के पिता ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
Raja raghuvanshi murder mystry meghalaya police taking sonam raghuvanshi to shillonge by flight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Adhik Maas 2026: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा की महिमा अपरंपार, जानिए सही तिथि और विधिवत पूजा के विशेष नियम
May 25, 2026 | 03:27 PMस्मार्ट सिटी या खतरे का शहर? नागपुर में ओवरहेड केबल्स पर सवाल, मनपा की लापरवाही उजागर
May 25, 2026 | 03:23 PM‘नहीं लेना तो रख दीजिए’ नागपुर में ठंडे पेय पर दुकानदारों की मनमानी, ग्राहकों से खुलेआम ओवरचार्जिंग
May 25, 2026 | 03:14 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
May 25, 2026 | 03:14 PMMP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले
May 25, 2026 | 03:11 PMMLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
May 25, 2026 | 03:01 PMSubhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
May 25, 2026 | 02:59 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM












