Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजा रघुवंशी की पत्नी व चारों हत्यारोपियों की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड मांगेगी पुलिस; पूछताछ में खुलेंगे कई राज

मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी के चारों हत्यारों व सोनम को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान पुलिस सभी की रिमांड मांगेगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई राज खुलेंगे।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jun 11, 2025 | 08:03 AM

राजा रघुवंशी के चारों हत्यारोपी व सोनम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंदौरः राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस आरोपी सोनम को लेकर शिलॉन्ग पहुंच गई है। वहीं मंगलवार की रात हत्या में शामिल 4 अन्य आरोपियों को लेकर पुलिस टीम शिलॉन्ग के लिए रवाना हुई थी। पुलिस चारों आरोपियों को लेकर कुछ ही देर में शिलॉन्ग पहुंचने वाली है। जानकारी के मुताबिक शिलॉन्ग पहुंचने के बाद आरोपियों को पुलिस आज ही सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश करेगी।

शिलॉन्ग पुलिस स्थानीय कोर्ट से सभी आरोपियों से गहन पूछताछ के लिए रिमांड मांगेगी। इस दौरान काफी हद तक संभावना है कि अलग-अलग पूछताछ करने बाद आरोपियों को एक दूसरे से पुलिस मिलवा भी सकती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि घटनास्थल पर आरोपियों को ले जाकर सीन को रिक्रिएट करवाने का भी प्लान है। हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक आधिकारिक तौर कुछ नहीं बताया गया है।

सोनम को पुलिस ने शिलॉन्ग के सदर थाने में रखा है, जहां सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। थाना कैंपस के भीतर भी किसी को जाने की अनुमति नहीं है। गौरतलब है कि सोनम को कोर्ट ने 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय पुलिस को सौंपा है। वहीं उसके साथियों की 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड मजूर की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान युद्ध में चौधरी बन रहा था पाक…कतर ने दे दिया बड़ा झटका, पाकिस्तानियों के लिए बंद किए दरवाजे!

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 30 जून तक टैक्स फ्री हुए ये जरूरी सामान

NASA का महत्वाकांक्षी आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च, भेजे चार अंतरिक्ष यात्री, 10 दिनों तक लगाएंगे चांद का चक्कर

ट्रंप का होमुर्ज पर दुनिया को साफ संदेश…अपना-अपना देखो, देश के नाम संबोधन में बोले- हमें उसकी जरूरत नहीं

पति को मरते हुए देख रही थी सोनम

इससे पहले पुलिस की पूछताछ में राजा रघुवंशी के चारों हत्यारोपितों राज कुशवाहा, आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या की वारदात के समय सोमन मौके पर मौजूद थी और पति को मरते हुए देख रही थी। उसने भी राजा को खाई में पुश किया था।

मेघालय पुलिस का ‘ऑपरेशन हनीमून’ और मर्डर मिस्ट्री, कैसे 16 दिन में ही हो गया राजा रघुवंशी हत्याकांड का पर्दाफाश?

विशाल ने किया था राजा पर पहला वार

मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच के एसीपी पूनमचंद ने बताया कि चारों आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि विशाल ने हथियार खरीदा था और उसने ही राजा पर पहला वार किया था। इसके बाद राजा बेहोश गया तो चारों लोगों ने मिलकर राजा को खाई में फेंक दिया। राजा को खाई में धक्का देने में सोनम ने भी मदद की थी।

जानें पूरा घटनाक्रम

बता दें कि सोनम और राजा की शादी 11 मई को हुई थी। 21 मई दोनों हनीमून पर शिलॉन्ग पहुंचे थे। 23 मई के बाद राजा और सोनम का संपर्क परिवार से टूट गया था। इसके बाद 2 जून को राजा खा शव मिला था। वहीं 17 दिन से गायब सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मिली थी।

Raja raghuvanshi murder all accused including sonam will reach shillong

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 07:39 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest News
  • Raja Raghuvanshi Murder Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.