Nagpur News: 17 स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अभिभावकों के आक्रोश के बाद शिकायत दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के सामने शटर का काम करने आए एक युवक ने 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है...
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नागपुर: नागपुर के नंदनवन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्कूल के सामने शटर का काम करने आए एक युवक ने 17 छात्राओं के साथ छेड़खानी की। यह घटना प्रकाश में आने के बाद अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश है। स्कूल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्याध्यापक द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई।
नागपुर की नंदनवन पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी गंगाविहार कॉलोनी, नंदनवन निवासी रवि प्रकाश लाखे (26) बताया गया। वह शटर बनाने का काम करता है।
मिली जानकारी के अनुसार नंदनवन परिसर में एक निजी स्कूल के सामने स्टेशनरी और डेली नीड्स की दुकान है। रोजाना दोपहर को इस दुकान पर छात्राएं वस्तु खरीदने जाती हैं और भीड़ बनी रहती है। बीते मंगलवार को दुकान मालिक ने रवि को शटर दुरुस्त करने के लिए बुलाया था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
इसी दौरान छात्राएं दुकान में चॉकलेट और अन्य सामान खरीदने पहुंचीं। भीड़ होने पर रवि भी वस्तु देने में दुकान मालिक की मदद करने लगा। इसी दौरान उसने छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकत की। कुछ बच्चियों को उसने बिना पैसे लिए ही चॉकलेट दी और आपत्तिजनक तरीके से छूने लगा।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
2 छात्राओं ने की थी शिकायत
2 दिन पहले 2 छात्राओं ने अपने परिजनों को रवि की हरकत के बारे में बताया था। दोनों के परिजन स्कूल पहुंचे और मुख्याध्यापक को घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की। कुल 17 छात्राओं ने रवि द्वारा छेड़खानी किए जाने की जानकारी दी।
क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज
शुक्रवार को मुख्याध्यापक ने नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत की। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नंदनवन पुलिस ने रवि के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने दुकान मालिक से आरोपी के बारे में पूछताछ की और दुकान मालिक से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
