- Hindi News »
- Crime »
- Nafeesa Turned Tufail Into Terrorist Gps Tracking Revelations First Interrogation
‘नफीसा’ के हुस्न ने तुफैल को बना दिया आतंकी, इसलिए ऑन रखता था GPS, पहली पूछताछ में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
तुफैल फैसलाबाद की एक महिला 'नफीसा' के संपर्क में था, जो आईएसआई की बड़ी हैंडलर बताई जाती है। यहां तक कि नफीसा ने तुफैल को अपना असली नाम भी नहीं बताया था।
- Written By: अभिषेक सिंह
हारुन और तुफैल (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी: वाराणसी से पकड़े गए आईएसआई एजेंट तुफैल से शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। खुद को ‘गजवा-ए-हिंद’ और ‘हदीस’ के लिए लड़ने वाला सिपाही बताने वाला तुफैल पूरी तरह से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हनी ट्रैप में फंस चुका था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तुफैल फैसलाबाद की एक महिला ‘नफीसा’ के संपर्क में था, जो आईएसआई की बड़ी हैंडलर बताई जाती है। यहां तक कि नफीसा ने तुफैल को अपना असली नाम भी नहीं बताया था। नफीसा उससे कहती थी कि वह जहां भी जाए, वहां से उसे अपनी नई तस्वीर भेजे। वह तुफैल को दिन में कई बार देखकर भी नहीं थकती है।
ऑन रखता था जीपीएस लोकेशन
तुफैल नफीसा को वाराणसी, दिल्ली और दूसरी संवेदनशील जगहों की फोटो और वीडियो भेजता था। नफीसा के कहने पर उसने अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन भी ऑन कर रखी थी, जिससे हर फोटो के साथ सही लोकेशन की जानकारी पाकिस्तान पहुंच रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
5 साल पहले मौलाना से हुआ संपर्क
पांच साल पहले एक मजलिस के दौरान तुफैल पाकिस्तान के कट्टरपंथी संगठन ‘तहरीक-ए-लब्बैक’ से जुड़े मौलाना शाह रिजवी के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने यूपी के कन्नौज, हैदराबाद और पंजाब में मजलिस के नाम पर कई कट्टरपंथी बैठकों में हिस्सा लिया।
19 व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था तुफैल
तुफैल के मोबाइल से पाकिस्तान के 800 से ज्यादा मोबाइल नंबर मिले हैं। वह 19 व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था, जिनमें से ज्यादातर वाराणसी और आजमगढ़ के थे। इन ग्रुप के जरिए वह मौलाना साद के कट्टरपंथी वीडियो फैलाता था और युवाओं को ‘गजवा-ए-हिंद’ अभियान से जोड़ता था।
डिलीट चैट्स रिकवर कर रही ATS
उसके भेजे वीडियो में बाबरी विध्वंस का बदला लेने संबंधी भाषणों के वीडियो भी मिले हैं। तुफैल कई चैट्स डिलीट कर चुका है जिन्हें अब यूपी एटीएस रिकवर कर रही है। जल्द ही यूपी एटीएस रिमांड के लिए लखनऊ कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी, ताकि इस गंभीर मामले की और परतें खुल सकें।
हारुन के बारे में भी बड़ा खुलासा
वहीं, यूपी एटीएस ने दिल्ली से गिरफ्तार हारून के बारे में भी बड़ा खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि हारून पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत अधिकारी मुजम्मिल हुसैन के लिए फर्जी बैंक खातों की व्यवस्था करता था। मुजम्मिल पाकिस्तानी वीजा लेने वालों से इन बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करवाता था और फिर हारून के जरिए यह रकम दूसरे लोगों तक पहुंचाई जाती थी।
हारुन के बैंक खातों की हो रही जांच
सूत्रों के मुताबिक, इस बात को लेकर गंभीर संदेह जताया जा रहा है कि यह पैसा किसके पास भेजा जाता था, कहीं यह पैसा भारत में सक्रिय आईएसआई एजेंटों को तो नहीं भेजा जा रहा था। यूपी एटीएस इस एंगल से गहन जांच कर रही है। एटीएस अब हारून के मोबाइल डेटा और उसके नाम या उसके जरिए खोले गए सभी बैंक खातों की जांच कर रही है।
पिछले तीन सालों में किस-किस व्यक्ति को कितना पैसा दिया गया और किस मकसद से ट्रांसफर किया गया, इसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एटीएस को शक है कि इन खातों में जमा पैसे का इस्तेमाल भारत में जासूसी नेटवर्क को फंड करने में किया जाता था।
Nafeesa turned tufail into terrorist gps tracking revelations first interrogation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













