Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ऐक्शन में मणिपुर पुलिस, अवैध उगाही के आरोप में 5 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद पिछले 2 साल से अपराध बढ़ गया है। इसमें उग्रवादी संगठनों की संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने शुक्रवार को 5 उग्रवादियों को अलग-अलग स्थानों से उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया है।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Jun 14, 2025 | 11:43 AM

मणिपुर में गिरफ्तार उग्रवादी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफालः हिंसा से उबरने की कोशिश कर रहे मणिपुर में अपराध चरम पर है। अपराधियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस प्रशासन लगातार ऐक्शन ले रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से जबरन वसूली के आरोप में 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को थौबल, काकचिंग, इंफाल पश्चिम और तेंग्नौपाल जिलों से गिरफ्तारियां की गईं। ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को काकचिंग जिले के लैंगमीडोंग मैनिंग लेइकाई से गिरफ्तार किया गया।

उगाही के आरोप में 5 उग्रवादी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

कानून के किले में दहशत: नासिक रोड में छात्रा से छेड़छाड़, सुरक्षा पर सवाल; शहर में आक्रोश

फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई

किन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल

नासिक में अपराध का आतंक, इंदिरानगर में चेन स्नैचिंग व फर्जी पुलिस गिरोह सक्रिय; 5 दिन में 3 घरों में चोरियां

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की पहचान अकोईजाम रॉबिन्सन (51) के रूप में हुई है, जिस पर इंफाल के स्कूलों से जबरन वसूली करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि उसके पास से .32 पिस्तौल जब्त की गई है। प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (नोयोन) के एक सदस्य को थौबल जिले के थौबल मेला ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया, जबकि पीआरईपीएके (प्रो) और पीआरईपीएके के एक-एक सदस्य को तेंग्नौपल जिले के शांगतोंग में भारत-म्यांमा सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम जिले के लांगोल गेम गांव से गिरफ्तार किया गया।

‘मैं जिंदा हूं पोस्टमार्टम रुकवाइए’, थाने पहुंचकर बोला युवक; कानपुर पुलिस हैरान

हिंसा के बाद उग्रवादी संगठन हुए एक्टिव

इंफाल पूर्वी जिले के बरुनी हिल के खालोंग में एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने तीन वाहन रेडियो सेट, 13 रेडियो वायरलेस हैंडहेल्ड सेट, सात वायरलेस सेट एंटीना, एक सोलर चार्जर कन्वर्टर और तीन सोलर प्लेट समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। मणिपुर में हिंसा के बाद तेजी से अपराध बढ़ा है। इस अपराध के पीछे उग्रवादी संगठन हैं, जो हिंसा के बाद तेजी से एक्टिव हुए हैं। ऐसे में पुलिस की चुनौती बढ़ गई है।

जातीय हिंसा से जूझ रहा मणिपुर

मणिपुर पिछले 2 साल से हिंसा से उबरने की कोशिश कर रहा है। मई 2023 में कुकी और मैतई समुदाय के बीच जातीय हिंसा छिड़ गई थी। इस हिंसा के कारण लाखों लोग बेघर हो गए। सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी गई। इसके बाद राज्य सरकार को केंद्र सरकार ने बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगा दिया।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Manipur arrests 5 militants on extortion charges

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2025 | 11:43 AM

Topics:  

  • Crime
  • Extortion
  • Manipur

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.