दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, सीसीटीवी VIDEO में देखें दिल दहलाने वाली वारदात
Mangolpuri Murder Case: दिल्ली के मंगोलपुरी में 23 वर्षीय युवक आकाश की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिसकी पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली के मंगोलपुरी में युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या
Delhi Murder Case: बुधवार शाम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना N ब्लॉक पार्क में हुई और आसपास लगे CCTV में पूरी वारदात कैद हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 4–5 हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान आकाश उर्फ़ अक्कू (23) के रूप में हुई है, जो मंगोलपुरी के I ब्लॉक का निवासी था। वह अपने पिता के साथ कचौड़ी का स्टॉल चलाता था और परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। परिवार पहले से ही स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था।
क्या है पूरा मामला?
चश्मदीदों और मृतक के दोस्तों ने बताया कि आकाश पार्क में खड़ा था, तभी 4–5 हमलावर अचानक आए और चाकू से हमला कर दिया। बचने के लिए आकाश नजदीकी घर में घुसा, लेकिन आरोपी उसके पीछे गए और लगातार वार करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
‘रिंकू कहां है? आज उसका काम तमाम कर दूंगा’, ठाणे के होटल में चाकू लेकर घुसा शख्स, जमकर की तोड़फोड़
E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका
Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूओ से गोदकर युवक की हत्या।
करीब 4-5 लड़को ने मृतक युवक पर किया हमला। खून से लथपथ हालत में युवक को ले जाया गया अस्पताल, डॉक्टर्स नें किया मृत घोषित। मृतक की पहचान 22 वर्षीय आकश उर्फ़ अक्कू के रूप में हुई। pic.twitter.com/2j4awpU9CP — Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) January 21, 2026
स्थानीय निवासी कुसुम ने बताया कि उन्होंने आकाश को लहूलुहान हालत में गिरा देखा। उन्होंने कहा कि इलाके में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं और लोग डर के माहौल में रह रहे हैं।
क्या है हत्या की वजह?
चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों और आकाश व उसके दोस्तों के बीच पुरानी रंजिश थी, जो हत्या की वजह मानी जा रही है। मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिले की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं। इलाके के लोग पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराज हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जता रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या की असली वजह जांच में सामने आएगी।
