Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Madhya Pradesh Crime: पत्नी की गला घोंटकर हत्या की, बेड के नीचे ही दफनाया शव, फिर खुद भी दे दी जान

मध्य प्रदेश में व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव बेड के नीचे दफना दिया। हत्या के बाद आरोपी पति ने भी कीटनाशक पी लिया। पुलिस पहुंची तो घर में दोनों के शव बरामद हुए।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 03, 2025 | 09:29 PM

पति ने पत्नी की हत्या कर शव बेड के नीचे दफानाया और खुदकुशी कर ली

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल: मध्य प्रदेश में हत्या की एक खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ है। यहां एक नशेड़ी पति ने पत्नी की हत्या कर उसे बेड के नीचे ही दफना दिया। इसके बाद आरोपी पति ने खुद भी कीटनाशक पी लिया। जहर पीने के बाद उसने बाहर जाकर पड़ोसियों को इस बात की जानकारी भी दी और फिर घर में आकर पत्नी की कब्र पर लेट गया। पड़ोसियों की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो आरोपी बेड के नीचे मृत पड़ा था। उसका शव बाहर निकाला गया तो देखा कि पत्नी का शव भी जमीन से आधा बाहर निकला हुआ था। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खरगोन जिला निवासी लक्ष्मण शराब पीने का लती था। उसकी पहले भी तीन शादी हो चुकी थी। चौथी शादी उसने रुक्मणी से की थी। जबकि रुक्मणी की भी यह लक्ष्मण से तीसरी शादी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे। शनिवार को लक्ष्मण ने रुक्मणी की हत्या कर खुद भी जान दे दी।

हत्या कर बेड की नीचे ही दफनाया पत्नी का शव

बड़वाह थाने के प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि व्यक्ति की पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई है, जिसकी शादी 40 वर्षीय रुक्मणी से छह साल पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्मण की चौथी और रुक्मणी की तीसरी शादी थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी। यह लक्ष्मण की चौथी और रुक्मणी की तीसरी शादी थी।

क्राइम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी दोनों शराब के लती थे

पुलिस ने कहा कि लक्ष्मण और रुक्मणी दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर झगड़ते रहते थे। रात में लक्ष्मण सुलगांव गांव में घर से बाहर आया और पड़ोसियों को बताया कि उसने कीटनाशक पी लिया है। राठौर ने कहा कि जब तक ग्रामीणों की सूचना पर हम पहुंचे तब तक लक्ष्मण की मौत हो चुकी थी। रुक्मणी की तलाश की तो लक्ष्मण के बेड के नीचे जमीन से एक महिला का हाथ निकला हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। माना जा रहा है कि शव को तीन से चार दिन पहले दफनाया गया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

Man committed suicide after killing wife in madhya pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 09:29 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Madhya Pradesh News
  • Murder

सम्बंधित ख़बरें

1

पंजाब में लाइव मैच के दौरान हुआ ‘खून-खराबा’, मैदान पर हुई गोलियों की बौछार, आयोजक घायल और आरोपी फरार

2

17 साल बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा मुलुंड मर्डर का फरार आरोपी, रावली कैंप से हुआ गिरफ्तार

3

पापा बाथरुम से आए और सबको फांसी लगा दी…बेटे ने बताया मुजफ्फरपुर के ‘बुराड़ी कांड’ का खौफनाक मंजर

4

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या, LCB और कलमेश्वर पुलिस ने 4 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.