Chhattisgarh Shocking Crime: शक्की पति ने 10वीं बीवी को उतारा मौत के घाट, 9 पहले ही छोड़कर भागीं, ये थी वजह
छत्तीसगढ़ में युवक ने पत्नी को चोरी के शक में पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने हत्या के बाद लाश को जंगल के पास नाले में फेंक दिया था। इससे पहले 9 बीवियां उसे छोड़कर भाग चुकी थीं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
हत्या (सौजन्य: सोशल मीडिया)
रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां जशपुर जिले में एक शक्की पति ने अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी ने चोरी के शक पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इससे पहले भी आरोपी की नौ बार शादी हो चुकी थी लेकिन एक भी रिश्ता टिक नहीं सका था। आरोपी ने हत्या के बाद पत्नी की लाश को जंगल इलाके में एक नाले में फेंक दिया था।
पुलिस ने जशपुर जिले के सुलेगा गांव में एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या और लाश जंगल में छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के बारे में पता चला है कि मृतक उसकी 10वीं पत्नी थी। आरोपी शक्की प्रकृति का था और आए दिन तरह-तरह के आरोप लगाकर पत्नी से झगड़ा करता था।
शादियों में चोरी के शक पर पत्नी को मारा
आरोपी धुला राम गुस्सैल स्वभाव का था। उसने पत्नी को इस शक के आधार पर पीट-पीटकर मार डाला कि वह शादी-ब्याह में जाकर साड़ियां और खाने-पीने की वस्तुएं चुराया करती थी। इस बात को लेकर आए दिन वह पत्नी से मारपीट करता था। चार दिन पहले उसका पत्नी से इसी बात पर विवाद हुआ और उसने पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश पास के जंगल में एक नाले में फेंक दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
शादी से लौटा और कर दी हत्या
जशपुर निवासी धुला राम अपनी पत्नी बसंती बाई के साथ एक शादी समारोह में गया था। इसके बाद वह पत्नी पर साड़ी और तेल चुराने का आरोप लगाने लगाकर झगड़ा करने लगा था और फिर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने नाले के पास महिला की सड़ी गली लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। महिला का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।
क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
9 बीवियां छोड़कर भाग चुकीं
आरोपी के बारे में छानबीन कर पता चला है कि धुलाराम की पहले भी 9 बार शादी हुई थी। आरोपी के शक्की और झगड़ालू स्वभाव के कारण 9 पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। वह उनके साथ भी बुरा व्यवहार करता था। यही वजह थी कि कोई भी बीवी उसके साथ नहीं रही। आसपास के लोगों का कहना था कि आरोपी अपनी सभी पत्नियों से झगड़ा करता था।
