ठाणे में 15 वर्षीय नाबालिग से घिनौनी हरकत, छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ती गिरफ्तार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे में अपने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की से कथित रूप से 21 वर्षीय आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ठाणे: देश में महिलाएं और बच्चियां सच में सुरक्षित नहीं हैं। यह रोज छपती अखबारों की खबरों और आंकड़ों ने स्पष्ट कर दिया है। जहां अत्याचार कर रहे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं खबर लिखने वाले रायटर के लिए भी यह महज कुछ आंकड़े साबित हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन और सरकार का तो क्या ही कहना, वह तो आंख मूंदकर बैठी है, ऐसा कहना गलत न होगा।
महिला अत्याचार की घटनाओं में एक और घटना का इजाफा करती खबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले से सामने आ रही है। अपने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की से कथित रूप से 21 वर्षीय आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है।
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
ठाणे की पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पेशे से दर्जी 21 वर्षीय आरोपी 8 फरवरी को लड़की को जबरदस्ती कलवा इलाके के भास्कर नगर स्थित अपने घर ले गया।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना की गुंडई पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, डॉक्टर-नर्स को पीटने वाले रमेश म्हात्रे की गिरफ्तारी की मांग
ठाणे के KDMC अस्पताल में गुंडागर्दी! डॉक्टरों-नर्सों पर हमला, वीडियो देख कांपा चिकित्सा जगत
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
ठाणेः मानसून की शुरुआत में ही खुली MBMC की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें, राई गांव की हालात सबसे बदतर
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
लड़की के मुंह में ठूंस दिया कपड़ा
कलवा पुलिस थाने के एक अधिकारी जानकारी दी कि आरोपी ने कथित तौर लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे गलत तरीके से छुआ। बाद में लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी को 9 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 74 महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण यानी पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
