- Hindi News »
- Crime »
- Major Action By Palwal Police Two Notorious Criminals Arrested In Encounter Weapons Recovered
पलवल पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश दबोचे, हथियार बरामद
Crime news: हरियाणा की पलवल पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस सहित एक बाइक जब्त की है।
- Written By: पूजा सिंह

मुठभेड़ में दोनों बदमाश हुए घायल (सौ. सोशल मीडिया)
Big action by Palwal Police: हरियाणा की पलवल पुलिस ने ‘होगा हर अपराधी का हिसाब’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए पलवल की टीम ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात बदमाशों, जसवंत उर्फ तोता और दिनेश उर्फ बलिया को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस का खोल (खोखा), और एक काली हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
दोनों पर हत्या के प्रयास, लूट, अवैध हथियार रखने समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं, और जसवंत कई मामलों में पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, एसपी पलवल वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक की टीम ने यह कार्रवाई की। घटना रात करीब 1:30 बजे शुरू हुई, जब टीम आगरा चौक पलवल में गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जसवंत (शमशाबाद निवासी) और दिनेश (प्रकाश कॉलोनी निवासी) कुशलीपुर फ्लाईओवर के नीचे अवैध हथियारों के साथ बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। दोनों लंबे समय से फरार थे और कई अपराधों में शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश
सूचना मिलते ही पीएसआई दीपक ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रहराना की ओर भागे। पीछा करने के दौरान जसवंत ने पीछे से कट्टा निकालकर पुलिस गाड़ी पर गोली चला दी, जो बंपर पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हवाई फायरिंग कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन जसवंत ने फिर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जसवंत के पैर में गोली मारी, जिससे वह गिर गया। इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में गिर गई और दिनेश भी चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को तुरंत काबू में कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
धुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नासिक सेंट्रल जेल के अफसरों ने कुख्यात कैदी के साथ की पार्टी; सरकारी बंगले पर ‘जाम छलकाने’ का वीडियो वायरल
तुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
मुठभेड़ में दोनों आरोपी घाय
जसवंत के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी, जबकि दिनेश के बाएं पैर में चोट आई। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पलवल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। तलाशी में जसवंत के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस का खोल मिला। मुठभेड़ की घटना पर थाना कैंप पलवल में अलग से मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों पर विभिन्न थानों में छह से अधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाशों के खिलाफ फरीदाबाद और पलवल के विभिन्न थानों में छह से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या का प्रयास, छेड़छाड़ और अवैध हथियार रखने जैसे अपराध शामिल हैं। जसवंत कई मामलों में कोर्ट से फरार घोषित अपराधी है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, जानलेवा हमला और अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर में हुआ भीषण धमाका, 2 छात्रों की मौत, दहल उठा इलाका
एसआई दीपक ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने की दिशा में एक कदम है। एसपी वरुण सिंगला ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि इनके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Major action by palwal police two notorious criminals arrested in encounter weapons recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia में जनगणना टीमों का विरोध, शिक्षकों को गांव में घुसने पर मिली धमकियां
May 26, 2026 | 09:02 AMDivyanka Tripathi: प्रेग्नेंसी ग्लो में दिखीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया विवेक दहिया के साथ खूबसूरत पल
May 26, 2026 | 09:01 AMमुंबई के चर्नी रोड में बनेगा ओपन साइंस पार्क, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
May 26, 2026 | 09:00 AMधुले में सनसनीखेज हत्याकांड; अवैध संबंध के शक में युवक की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
May 26, 2026 | 08:58 AM10 दिन में चौथा झटका मिडिल ईस्ट तनाव का असर? नागपुर में ईंधन कीमतों से बढ़ी टेंशन
May 26, 2026 | 08:53 AMRussia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
May 26, 2026 | 08:51 AMमानसून से पहले बीएमसी का बड़ा फैसला, 191 करोड़ रुपये में आधुनिक ड्रेनेज मशीनें खरीदी जाएंगी
May 26, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













