झाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह

Lucknow Crime News: लखनऊ में ऑनर किलिंग का मामला आय सामने, पिता ने गला घोंटकर बेटी की हत्या की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब। आरोपी पिता दोस्त संग गिरफ्तार।
Lucknow Murder Case Father Vijay Choubey Kills Daughter Acid Attack Face Chinhat Police
आरोपी पिता (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Father Killed Daughter Lucknow Case: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एक पिता ने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी पिता ने पहचान छिपाने के लिए बेटी के चेहरे पर तेजाब डाल दिया, पुलिस ने आरोपी पिता और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। जब आरोपी पिता विजय चौबे से पूछताछ की गई तब सामने आया कि वह अपने बेटी के चाल चलन से बहुत परेशान था।

आरोपी फैजाबाद की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बस ड्राइवर का काम करता था और अपनी बेटी की वजह से काफी परेशान था। उसे बेटी के चाल चलन की वजह से कई बार किराए का मकान भी बदलना पड़ा।

प्रेमी के साथ भाग गई थी बेटी

दरअसल, इस पूरे मामले में यह सामने आया कि विजय की बेटी अपने प्रेमी के साथ अगस्त 2025 में लापता हो गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद प्रेमी को जेल भेज दिया गया था लेकिन नवंबर 2025 में प्रेमी जेल से छूट गया था। जिसके बाद उसकी बेटी दोबारा से प्रेमी के संपर्क में आ गई और दोनों के बीच बातचीत भी होती थी। मामले के सामने आने के बाद यह बात सामने आई कि अपनी बेटी के चाल चलन से आरोपी पिता की काफी बदनामी हो रही थी। जिसकी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा के मुताबिक, 16 अप्रैल को धावा,लखनऊ के चिनहिट निवासी विजय कुमार चौबे ने आईजीआरएस के जरिए अपनी बेटी वंदना चौबे जिसकी उम्र 16 साल थी उसकी लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसमें यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जांच में पुलिस ने पाया कि विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साचिश रची थी।

आरोपी ने घोंटा बेटी का गला

मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और उसके दोस्त ने कार रेंट पर ली और मृतक बेटी वंदना चौबे को झाड़-फूंक के बहाने बाहर ले गए। रास्ते में एक ढाबे पर रुकने के बाद देर रात बाराबंकी के कुर्सी रोड पहुंचे, जहां सुनसान जगह पर कार को ले जाया गया। बेटी उस समय सो रही थी, इस दौरान उन्होंने बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अपनी बेटी का गला घोंटने के बाद आरोपी पिता ने मृतक की पहचान छिपाने और पुलिस से बचने की कोशिश में बेटी के चेहरे पर तेजाब डाला।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com