मानवता हुई शर्मसार! कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
मानवता हुई शर्मसार! कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में दो बच्चियों का यौन शोषण मामले को लेकर लोगों को गुस्सा कम नहीं हुआ था कि फिर से नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां पर जो घटना हुई है उसने बाप- बेटी के रिश्ते को तार तार कर दिया है। बताया जा रहा है कि बदलापुर कस्बे में 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया और उसकी  जमकर पीटाई भी की। बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी  पिता मौके से फरार हो गया है और उसे पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बदलापुर ईस्ट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ अक्सर मारपीट करता था और उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म भी किया। ताजा घटना 22 अगस्त की है, जिसके बाद नाबालिग डर के कारण घर से भाग गई, लेकिन बाद में वापस आ गई। सोमवार को उसने पुलिस से संपर्क किया और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।''

पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 74 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 75 (यौन उत्पीड़न) तथा 118 (खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दो बच्चियों का यौन शोषण

जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बदलापुर शहर में ही बीते दिनों एक निजी स्कूल में सफाईकर्मी द्वारा दो बच्चियों का यौन शोषण करने की घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया था। इस घटना को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। मामले के आरोपी को कल्याण कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com