- Hindi News »
- Crime »
- Kolkata Law Student Gang Rape Case Crime Scene Recreated
कोलकाता गैंगरेप: क्राइम सीन रीक्रिएट, CCTV फुटेज से हुए चौंकाने वाले खुलासे
कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया है। 25 जून को कॉलेज कैंपस के करीब 7 घंटे के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है।
- Written By: आकाश मसने

साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज (सोर्स: साेशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले एक देश एक बार फिर से स्तब्ध कर दिया है। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और अब तक इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और पीड़िता का बयान दर्ज किया।
साउथ सबअर्बन डिवीजन की डीसी बिदिशा कलिता ने बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 जून को कॉलेज कैंपस क्या हुआ इसकी जांच के लिए करीब 7 घंटे के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। यह फुटेज दोपहर 3:30 बजे से रात 10:50 बजे तक का है। इसमें पीड़िता को जबरन गार्ड रूम में ले जाते हुए देखा गया।
जांच अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपियों, सुरक्षा गार्ड और पीड़िता की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। इससे छात्रा के दावे की पुष्टि होती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला; गले मिलकर अपराधी ने गर्दन पर फेरा चाकू
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
बालों का गुच्छा समेत ये सामान बरामद
पुलिस ने कॉलेज परिसर में तीन अहम जगहों, छात्र संघ कक्ष, वॉशरूम और गार्ड रूम से अहम सबूत जुटाए हैं। बालों के गुच्छे, किसी अज्ञात तरल पदार्थ से भरी बोतलें और एक हॉकी स्टिक को जब्त किया हैं।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने हॉकी स्टिक दिखाकर उसे डराया-धमकाया था। पुलिस को इन तीनों कमरों में संघर्ष के साफ निशान भी मिले हैं। सभी सबूतों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
5 सदस्यीय SIT गठित की गई
सामूहिक दुष्कर्म मामले की आगे की जांच के लिए एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित की गई है। यह टीम मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके। कोर्ट ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को एक जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
कोलकाता गैंगरेप में प्रदर्शन पर सियासी बवाल, भाजपा नेता को हिरासत में लिया गया
गर्दन पर खरोंच और छाती पर चोट के निशान मिले
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के गले पर खरोंच के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा उसकी छाती और जांघों के अंदरूनी हिस्सों पर भी गंभीर चोट के निशान दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि पीड़िता के साथ यौन और मौखिक उत्पीड़न किया गया है। डॉक्टरों ने अपनी राय में साफ तौर पर कहा है कि दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Kolkata law student gang rape case crime scene recreated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में प्याज किसानों का महाआक्रोश! मुंबई-आगरा हाईवे जाम, रोहित पवार सहित कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
May 26, 2026 | 12:48 PMरायगढ़ में सबसे ज्यादा वोटर, कोंकण एमएलसी सीट पर भाजपा-एनसीपी के बीच बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 12:48 PMजनगणना ड्यूटी में आनाकानी की तो खैर नहीं; नागपुर मनपा आयुक्त का आदेश- सीधे दर्ज करें FIR
May 26, 2026 | 12:46 PMQuad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
May 26, 2026 | 12:45 PMUPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
May 26, 2026 | 12:44 PMभारत-पाक बॉर्डर पर बुनियादी ढांचा होगा मजबूत; राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को शाह देंगे 4G और सड़कों की सौगात
May 26, 2026 | 12:41 PMछत्रपति संभाजीनगर में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश; एयरपोर्ट का शेड उड़ा, पेड़ गिरने से लगा लंबा जाम
May 26, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














