चाची से इश्क के चक्कर में ले ली चाचा की जान…यूपी के बिजनौर से सामने आई सनसनीखेज वारदात, पुलिस ने किए कई हैरान करने वाले खुलासे
बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि यह हत्या मृतक की पत्नी और उसके भतीजे के बीच की साजिश का नतीजा है और आरोपी भतीजे ने अपने एक दोस्त की मदद से इस हत्या को अंजाम दिया।
- Written By: अभिषेक सिंह
मृतक फारूक पत्नी अमरीन व आरोपी भतीजा मेहरबान (सोर्स- सोशल मीडिया)
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से अवैध संबंध और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। क्योंकि उसका चाची के साथ पांच साल से अवैध संबंध थे। चाचा फारूक दुबई में रहते थे लेकिन लौटते ही उनको इसकी भनक लग गई थी।
बिजनौर के अपर पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी ने बताया कि यह हत्या मृतक की पत्नी और उसके भतीजे के बीच की साजिश का नतीजा है और आरोपी भतीजे ने अपने एक दोस्त की मदद से इस हत्या को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों की उम्र करीब 20 साल है। बाद में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी भतीजे मेहरबान और उसके साथी उमर को धर दबोचा है।
जंगल से बरामद हुआ शव
एएसपी संजीव वाजपेयी ने मीडिया बताया कि किरतपुर के ढोलकिया निवासी 35 वर्षीय फारूक का गोलियों से छलनी शव सोमवार को रामपुर आशा गांव के पास जंगल से बरामद किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि दो लोग उसे मोटरसाइकिल पर वहां लेकर आए थे और गोली मारकर फरार हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
नागपुर RTO में चोरी के ट्रकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन, अरुणाचल प्रदेश के रास्ते हुआ खेल, 3 पर केस दर्ज
नागपुर में दोहरे कत्ल से सनसनी: भांडेवाड़ी में क्रिमिनल की हत्या; कामठी में लिव-इन पार्टनर ने महिला को मार डाल
मुंबई: एयरलाइन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले देहरादून के फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
भाई की शिकायत पर FIR
पीड़िता के भाई नईम की शिकायत के बाद मेहरबान और उमर के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात अमन कॉलोनी के पास दोनों को रोकने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
जिसमें मेहरबान के पैर में गोली लग गई और उमर के साथ उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में मेहरबान ने अपनी चाची अमरीन से पांच साल से प्रेम संबंध होने की बात कबूल की है।
क्राइम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव वाजपेयी ने बताया कि जब उसे अपनी पत्नी और भतीजे के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो फारूक अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी करने लगा। इसलिए उन्होंने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। अब मृतक की पत्नी से पूछताछ समेत आगे की कार्रवाई चल रही है।
