झारखंड: युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jharkhand Crime News: खूंटी जिले के छाता गांव में 30 वर्षीय कोपेया धान की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों गिरफ्तार किया है।
- Written By: पूजा सिंह
दो आरोपी गिरफ्तार (सौ. IANS)
Police Arrested Two In The Murder Case: झारखंड के खूंटी जिले में 30 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। एसपी ने कहा कि हत्या के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। बताया जा रहा है कि अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्या हुई है।
यह मामला कर्रा थाना क्षेत्र के छाता गांव का है, जहां शनिवार शाम को कोपेया धान नामक शख्स की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को इस वारदात का खुलासा करते हुए उसके दो चचेरे भाइयों, मंगरा धान और चामा धान, को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
अवैध संबंध को लेकर हुई युवक की हत्या
खूंटी के पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कोपेया धान का आरोपियों में से एक की पत्नी से संबंध था। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
मुंबई के मानखुर्द में 4 मंजिला अवैध इमारत गिरने से 6 की मौत: मकान मालिक और ठेकेदार समेत 2 गिरफ्तार, केस दर्ज
कल्याण: शिंदे गुट के पार्षद रमेश म्हात्रे पर महिला डॉक्टर और नर्सों से मारपीट का आरोप; CCTV फुटेज आया सामने
महाराष्ट्र में नकली दूध गिरोह का भंडाफोड़: FDA की 5 जिलों में छापेमारी, 20 हजार लीटर दूध नष्ट, 13 गिरफ्तार
खेत में धान काटते वक्त युवक पर किया हमला
बताया गया कि कोपेया धान अपने खेत में धान काटने में जुटा था। तभी आरोपी मंगरा और चामा धान धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में कोपेया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई।
ये भी पढ़ें : ’10 करोड़ दो, वरना बेटे को मार देंगे’, BJP सांसद से रंगदारी मांगने के मामले में कार्रवाई, 1 गिरफ्तार
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खून से सने कपड़े और एक चप्पल बरामद किए हैं। इसके अलावा जरूरी फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। एसपी ने कहा कि हत्या के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
