सोनम रघुवंशी के पिता ने दी प्रतिक्रिया (फोटो- सोशल मीडिया)
इंदौर: राजा रघुवंशी के हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी समेत 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सोनम पर आरोप है कि उसने ही मेघालय सुपारी देकर राजा रघुवंशी की हत्या को अंजाम दिया था। इसी बीच सोनम के माता-पिता ने बेटी की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है।
सोनम के पिता देवी सिंह ने दावा किया कि उनकी बेटी बेगुनाह है और मेघालय की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ऐसा कोई काम नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
देवी सिंह ने कहा कि सोनम और राजा की शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। मेघालय की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर गई थी और उसने अपने भाई को फोन किया। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं। मेरी बेटी 100% बेगुनाह है।
#WATCH इंदौर लापता दम्पति मामला | सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा, “शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है… मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया… पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से… https://t.co/7HfDg9kzU1 pic.twitter.com/HjnHgHRgPf — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2025
उन्होंने कहा कि मेघालय पुलिस झूठ बोल रही है। सारे आरोप बिना किसी सबूत के लगाए गए हैं। पुलिस इस मामले में वो खुद फंसने वालीहै। उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस ने मामले को सोशल मीडिया पर इतना उछाल दिया है कि वे अब खुद इसे लेकर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वहीं सोनम की मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के वापस आने पर खुशी है, लेकिन वो राजा की हत्या से दुखी हैं।
मेघालय पुलिस ने मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सोनम ने आज उत्तर प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने सोनम की गिरफ्तारी के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य लोगों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा। उन्होंने आगे कहा कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी 20 मई को अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। यहां 23 जून को दोनों गायब हो गए थे। इसके बाद 2 जून को राजा का शव पहाड़ी के नीचे मिला था। वहीं सोनम लापता थी।