Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर पुलिस को बड़ी सफलता, चुराचांदपुर में 55 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ और कैश बरामद

मणिपुर में 55 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एक घर में छापेमारी के बाद तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Jun 10, 2025 | 02:24 PM

मणिपुर में अवैध मादक पदार्थ बरामद

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: मणिपुर में हिंसा फैलने के मामलों को कंट्रोल करने में पुलिस और सुरक्षा बल जुटे हुए हैं तो वहीं प्रदेश में नशीले  पदार्थों की तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। यहां चुराचांदपुर जिले में एक ऑपरेशन के दौरान 55.52 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ और कैश बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों की माने तो डीआरआई, सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम की ओर से पांच जून और सात जून को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में ऑपरेशन व्हाइट वेल नाम से विशेष अभियान चलाया गया था। म्यांमार की सीमा से लगे बेहियांग गांव में छह जून को तड़के एक वाहन में सवार दो संदिग्धों का पीछा किया गया तो टीम सिंगनगाट उप-मंडल के थाडौ वेंग में एक आवासीय परिसर पर पहुंची तो बड़ी सफलता मिली।

हेरोइन और अफीम की बड़ी खेप

टीम ने घर की तलाशी ली तो वहां हेरोइन से भरे साबुन के 219 डिब्बे, अफीम से भरे आठ पैकेज, टिन के आठ छोटे डिब्बे, दो वॉकी-टॉकी और 7,58,050 रुपये की नकदी बरामद की गई। मामले में पुलिस की टीम ने घर से एक व्यक्ति को भी पकड़ा है, जबकि फरार हुए दो अन्य व्यक्तियों को बुआलकोट चेक गेट के पास दबोच लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

अशोक खरात के बाद नासिक में एक और ढोंगी का पर्दाफाश; ‘महेशगिरी’ पर भूत-प्रेत के नाम पर यौन शोषण का आरोप

Govandi Murder Case: ड्रग्स कनेक्शन पर उठे सवाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोचा

अमरावती में अयान अहमद सहित 4 आरोपियों का 7 दिन पीसीआर बढ़ा, परतवाडा न्यायालय के सामने हुआ आंदोलन

मणिपुर प्रदर्शन में गुलेल-पत्थरों से सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

राजा रघुवंशी की हत्या का सच सामने आने के बाद शिलांग में तनाव, लोगों में फूटा गुस्सा- Video

म्यांमार से तस्करी कर लाई गई सामग्री

मामले में संयुक्त टीम की कार्रवाई में बेहियांग गांव में स्थित एक आरोपी व्यक्ति के आवास की तलाशी ली गई और अफीम से भरे दो पैकेट तथा 28,05,000 रुपये की नकदी जब्त की गई। बयान में कहा गया कि दो वॉकी-टॉकी एवं एक वाहन भी जब्त किया गया और पांच लोगों को स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री भारत-म्यांमा सीमा के रास्ते म्यांमार से तस्करी कर चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में लाई गई थीं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है यह तस्करी का अवैध कारोबार कब से चल रहा है। नशीले पदार्थ को कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा है।

Illegal drugs seized worth rupees 55 crores in manipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 02:24 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Manipur
  • Manipur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.