बीवी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, बच्ची को भी आग में धकेला, हैदराबाद में दहलाने वाली वारदात
Hyderabad Shocking News: आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। उसने बीच बचाव करने पर बेटी को भी आग की लपटों में झोंक दिया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बीवी को पेट्रोल डालकर पति ने जिंदा जलाया (Image- Social Media)
Hyderabad Crime News: हैदराबाद: तेलंगाना की हैदराबाद से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां के नल्लाकुंटा इलाके में एक सिरफिरे शख्स ने संदेह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वेंकटेश ने अपने बच्चों के सामने घर के अंदर अपनी पत्नी त्रिवेनी पर हमला किया। उसने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
जब त्रिवेनी की बेटी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे भी आग की लपटों में धकेल दिया और फिर मौके से फरार हो गया। त्रिवेनी गंभीर रूप से जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी मामूली रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वेंकटेश और त्रिवेनी का हुआ था लव मैरिज
पुलिस ने बताया कि वेंकटेश और त्रिवेनी का लव मैरिज हुआ था, लेकिन बाद में वेंकटेश को अपनी पत्नी पर संदेह होने लगा और वह उसे लगातार प्रताड़ित करने लगा। त्रिवेनी ने इस दुर्व्यवहार से तंग आकर हाल ही में अपने माता-पिता के घर चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने त्रिवेनी के घर लौटने के बाद वारदात को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वेंकटेश को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है और घरेलू हिंसा तथा संदेह के आधार पर किए जाने वाले अपराधों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। आगे की जांच जारी है।
बेंगलुरू में भी आग लगाने की वारदात
इससे पहले बेंगलुरु के बासवेश्वरनगर इलाके में मंगलवार देर रात एक भयावह घटना घटी। 28 साल के एक किराएदार ने कथित तौर पर गुस्से में आकर 45 साल की महिला गीता को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना की वजह महज इतनी थी कि गीता ने अपनी बेटी से उसकी शादी करने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- AMU परिसर में मुस्लिम टीचर की सनसनीखेज हत्या, ‘अब तो मुझे पहचानोगे’ कहकर सिर में दागीं गोलियां
गीता एक किराना दुकान चलाती थीं और अब विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और आरोपी का नाम मुत्तू अभिमन्यु है, जो गीता के घर के किराए के हिस्से में चाय की दुकान चलाता था।
