अपहरण, कुकर्म और हत्या की भयानक घटना, कानपुर के आरोपी हुसैन ने 13 साल के नाबालिग लड़के को बनाया शिकार
UP News: पुलिस पूछताछ में बोला रमजान में रोजे की वजह से पत्नी संबंध नहीं बना रही थी, इसलिए एक और अपराधी के साथ मिलकर रचा षडयंत्र, हत्या के बाद मांगी फिरौती।
- Written By: सौरभ शर्मा
प्रतीकात्म फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)
Kanpur: कानपुर के बिल्हौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 5वीं कक्षा के छात्र का अपहरण करके उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद, अपराधियों ने शव को एक कुएं में फेंक दिया और पीड़ित के परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। यह घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
पत्नी नहीं बना रही थी संबंध, इसलिए किया घिनौना अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपी हुसैन ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि रमजान के महीने में उसकी पत्नी रोजे के कारण शारीरिक संबंध बनाने से मना कर रही थी। इसी वजह से उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर गाँव के 13 वर्षीय लड़के का अपहरण करने की साजिश रची। आरोपी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म करने और फिरौती से पैसे कमाने की योजना बनाई थी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दोनों आरोपियों ने बच्चे के अपहरण की योजना पहले से ही बना ली थी। उन्हें पता था कि लड़का हर शाम जिम जाता है। जब वह जिम से लौट रहा था, तो आरोपियों ने उसे बहाने से गाँव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बुलाया। वहां उन्होंने पहले से ही रस्सी और रॉड का इंतजाम कर रखा था। रात करीब 8:30 बजे, दोनों ने बच्चे को पकड़कर रस्सी से बांध दिया। उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया और चीखने पर उसका मुंह कपड़े से बंद कर दिया। जब लड़के की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कुएं में फेंकने के बाद, उन्होंने परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
सम्बंधित ख़बरें
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
चोरी करना पाप है…2.5 साल से फरार ₹20,000 के इनामी बदमाश का कानपुर पुलिस ने सड़क पर निकला जुलूस, देखें VIDEO
कानपुर चाय कांड में आया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति पर लगाया तलाक के लिए साजिश रचने का आरोप, देखें VIDEO
Uttarakhand: पागल नाला में टूटा पहाड़, बद्रीनाथ नेशनल हाईवे ठप; बीच रास्ते फंसे सैकड़ों यात्री
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
मारने के बाद लिखा परिवार को फिरौती का संदेश कहा, तुम्हारा भाई हमारे पास, अगर उसे जिंदा चाहिए, तो शाम तक 10 लाख रुपये दो। पुलिस को खबर दी तो जान से मार देंगे।” परिवार ने पहले यह संदेश नहीं देखा। जब कोई जवाब नहीं आया, तो आरोपी हुसैन ने खुद परिजनों से बच्चे का फोन देखने को कहा, जिससे शक गहरा गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, तो जांच में पता चला कि संदेश उसी फोन से भेजा गया था जो आरोपी के पास था। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और तलाशी में मृतक का बंद मोबाइल उसकी जेब से बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।
