Honey Trap Case: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख ऐंठे, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
Honey Trap Case Jaipur: जयपुर पुलिस ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल कर 90 लाख की ठगी करने वाली युवती को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
(सोर्स- सांकेतिक AI फोटो)
Women Arrest In Honey Trap Case : जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप में फंसाकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने वाली युवती को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवती पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर बिजनेसमैन से 90 लाख रुपए ऐंठने का आरोप है।
जयपुर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवती ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से अब तक 90 लाख रुपए ऐंठ लिए हैं। युवती बिजनेसमैन को झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर और 50 लाख रुपए की मांग कर रही थी लेकिन उसे ये पैसे मिलने से पहले ही युवती को पुलिस ने धर दबोचा।
SHO (महेश नगर) सुरेश यादव ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के मामलें में जोधपुर की युवती को उसके घर में दबिश देकर पकड़ा गया है। युवती के साथ इस मामलें में अन्य लोग भी शामिल हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस युवती की कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया की गतिविधियों की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
महिला ने 2 साल के बेटे संग कुएं में कूदकर दी जान, पति समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज
US Crime: 145 बच्चों का ऑनलाइन यौन शोषण करने वाले कनाडाई को अमेरिका में 33 साल की सजा मिली
गोंदिया में पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, रामनगर पुलिस की कार्रवाई
अपने ही हॉटेल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला, सोलापुर में रीलस्टार रोहिणी की आत्महत्या से मचा हडकंप
जुलाई 2025 में महेश नगर थाने में दर्ज हुए थी FIR
बता दें कि सांगानेर के रहने वाले 42 साल के कारोबारी ने जुलाई 2025 में महेश नगर थाने में FIR दर्ज करवाई थी। जिसके मुताबिक 2017 में उनकी कंपनी से समर इंटर्न कर युवती ने जॉब शुरू की थी। युवती ने कारोबारी से सोशल मीडिया के माध्यम से संबंध बनाने की कोशिश की और जब कारोबारी ने उस पर ध्यान नहीं दिया तो उसने उनकी पत्नी से दोस्ती बढ़ा ली।
इसके बाद झूठे प्रेमजाल में फंसाकर रुपए कारोबारी से पैसे वसूलना शुरू कर दिया। कारोबारी का आरोप है कि युवती ने उनसे अलग-अलग तरीकों से 90 लाख रुपए ऐंठ लिए। बाद में जब कारोबारी ने पैसे देने से मना किया तो युवती ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी दी और 50 लाख रुपए की डिमांड की। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित बिजनेसमैन ने FIR दर्ज करवाई।
यह भी पढ़े- चीन में ट्रेलर से टकराई वैन, एक्सप्रेसवे पर उठी आग की लपटें; जिंदा जले 13 लोग, सामने आया खौफनाक- VIDEO
बड़ा गिरोह होने का शक
पीड़ित पक्ष के वकील ललित शर्मा ने बताया कि ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित बिजनेसमैन ने FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी युवती अकेले काम नहीं कर रही थी, बल्कि उसके साथ एक बड़ा गिरोह भी शामिल है। जो हनीट्रैप गिरोह हो सकता है।
सावधान रहने की जरूरत
ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई कारोबारी हनीट्रैप का शिकार हुआ। अक्सर देखा जाता है कि किसी को अच्छे से जाने बिना ही लोग दोस्ती कर बैठते है जिसके बाद वे बड़े क्राइम का शिकार हो जाते है। और शर्म के कारण बातो को छिपा कर रखते है। लेकिन आपको यह ध्यान देने की जरूरत है कि अगर कोई व्यक्ति झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांग रहा है तो डरने के बजाय कानूनी मदद लें।
