गुना में किसान को गाड़ी से कुचला, बेटियों से दरिंदगी; 55 घंटे बाद गिरफ्त में BJP नेता, गरजा बुलडोजर
MP Crime: मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाले किसान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हो गई है। पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किसान को पहले लाठियां भांजी फिर गाड़ी चढ़ा दी।
- Written By: सौरभ शर्मा
किसान को गाड़ी से कुचलने वाला भाजपा नेता आखिरकार गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Guna Farmer Murder Accused Arrested: मध्य प्रदेश के गुना से दिल दहला देने वाले किसान हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 55 घंटे की मशक्कत के बाद मुख्य आरोपी और भाजपा नेता महेंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही आरोपी है जिसने किसान रामस्वरूप धाकड़ को लाठियों से पीटने के बाद उन पर थार गाड़ी चढ़ा दी थी। इस जघन्य अपराध के बाद पूरे इलाके में गुस्सा था। आरोपी की गिरफ्तारी होते ही प्रशासन की टीम भी एक्शन में आ गई और उसके काले कारनामों का हिसाब शुरू कर दिया।
आरोपी महेंद्र नागर की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, पुलिस और बिजली विभाग की एक संयुक्त टीम उसके ठिकानों पर पहुंची। प्रशासन ने आरोपी के सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया। इसके अलावा, एक और बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी बिजली की भी बड़े पैमाने पर चोरी कर रहा था। उसने राजस्थान तक बिजली सप्लाई करने के लिए अवैध तार और खंभे लगा रखे थे, जिन्हें प्रशासन ने उखाड़ फेंका और पूरी लाइन को तोड़ दिया।
शिकंजे में चार, बाकियों की तलाश जारी
गुना पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी महेंद्र नागर, उसका बड़ा भाई हुकुम नागर, जितेंद्र नागर और हरीश नागर शामिल हैं। घटना के फौरन बाद भाजपा ने आरोपी महेंद्र नागर को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस की एक संयुक्त टास्क फोर्स बनाई गई थी, जिसने आरोपी को ट्रेस कर दबोचा। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
विश्व आदिवासी दिवस पर खंडवा में निकली विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए युवा, दिखी संस्कृति की झलक
ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
रतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
छतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
यह भी पढ़ें: कभी नीतीश कुमार के खास रहे जीतन राम मांझी बन गए थे बागी, फिर 2015 में हुई ‘HAM’ की शुरुआत
रोंगटे खड़ी कर देगी उस दिन की कहानी
यह दर्दनाक वारदात रविवार को गुना जिले के गणेशपुरा गांव में हुई थी। किसान रामस्वरूप धाकड़ अपनी पत्नी के साथ खेत जा रहे थे, तभी महेंद्र नागर ने साथियों संग उन पर हमला कर दिया। पहले किसान को लाठियों से पीटा गया, फिर आरोपी ने अपनी थार गाड़ी उन पर चढ़ा दी। जब किसान की बेटियां पिता को बचाने दौड़ीं, तो आरोपियों ने उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया। उनके कपड़े फाड़े गए और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किए। दरिंदों ने घायल किसान को एक घंटे तक अस्पताल जाने से भी रोका, जिससे इलाज में देरी हुई और उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आजतक की रिपोर्ट के बाद प्रशासन हरकत में आया और यह कार्रवाई तेज हुई।
