Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया खूंखार बदमाश, दर्ज थे हत्या-लूट और डकैती जैसे 48 मामले, रखा था एक लाख का इनाम

24 अप्रैल को गोंडा के बेगमगंज में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में सोनू पासी की तलाश कर रही थी। वह फरार चल रहा था। सोनू पर हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा मामले दर्ज थे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: May 20, 2025 | 10:00 AM

एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम और घायल सोनू उर्फ भुर्रे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने फायरिंग कर दी। एक गोली एसएचओ नरेंद्र राय की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ ​​भूर्रे पासी के रूप में हुई है। जो चोरी और हत्या के मामले में आरोपी था।

क्यों तलाश रही थी पुलिस?

24 अप्रैल को गोंडा के बेगमगंज में चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। पुलिस इस मामले में सोनू पासी की तलाश कर रही थी। वह फरार चल रहा था। सोनू पर हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा मामले दर्ज थे। मुठभेड़ बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

सम्बंधित ख़बरें

हरियाणा में पत्नी ने प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, हैरान कर देगी वजह

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

मायावती पर टिप्पणी पड़ी भारी: राहुल गांधी और उदित राज को कोर्ट का बुलावा, न्यायालय ने दिया नोटिस

नंदुरबार में खौफनाक वारदात: मां पर जुल्म देख दहला बेटा, चाचा के साथ मिलकर की शराबी पिता की हत्या

एक साल से फरार था भुर्रे

सोनू पासी परसापुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। फरवरी 2021 में पुलिस ने सोनू पासी को गिरफ्तार किया था। तब वह 1 साल तक फरार रहा था। फिर कुछ महीने बाद वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। गोंडा के अलावा अयोध्या, बहराइच, बस्ती और आसपास के जिलों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज थे।

चोरी के दौरान की हत्या

24 अप्रैल को भूरे ने चोरी के दौरान युवक को मारी थी गोली 24 अप्रैल को भूरे ने उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव निवासी शिवदीन की हत्या कर दी थी। दरअसल, भूर्रे ने अपने साथियों के साथ धन्नीपुरवा गांव में देवीदीन के घर में चोरी की थी। भागते समय देवीदीन के छोटे भाई शिवदीन (22) ने उन्हें देख लिया था।

झांसी में पुलिस-बदमाशों के बीच ठांय-ठांय: दो घायल आरोपी गिरफ्तार, एक ने खौफ के मारे किया सरेंडर

शिवदीन ने चोरों का पीछा किया और 100 मीटर दौड़ाकर भूर्रे को पकड़ लिया। भूर्रे ने कमर से तमंचा निकाला और खुद को छुड़ाने के लिए गोली चला दी। गोली शिवदीन के सीने में लगी। वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन शिवदीन को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Gonda police killed one lakh bounty criminal in encounter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2025 | 10:00 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Encounter
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.