-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Former Bsp Mla Mohammad Ghazi Arrested For Smuggling Mobile Phones In Muzaffarpur Jail
BSP का पूर्व विधायक मोहम्मज गाजी गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर जेल में कैदी को मोबाइल पहुंचाने का आरोप
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर जिला जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने के मामले में बसपा के पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व विधायक ने एक कैदी को जेल में मोबाइल पहुंचाया था।

मुजफ्फरपुर जेल में मोबाइल पहुंचाने के आरोप में बसपा का पूर्व विधायक गिरफ्तार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जेल से मोबाइल फोन मिलने की वारदातें अक्सर ही सामने आती रहती हैं। कई बार औचक निरीक्षण के दौरान जेल में मोबाइल, मादक पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित चीजें मिली हैं। अब मुजफ्फरनगर जिला जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि कैदी को मोबाइल पहुंचाने के आरोप में बुरहापुर के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिले के बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद गाजी को मुजफ्फरनगर जिला जेल में एक कैदी को अवैध रूप से मोबाइल फोन पहुंचाने के आरोप में बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुरहापुर विधानसभा क्षेत्र बिजनौर जिले के अंतर्गत आता है।
मोहम्मद गाजी ने राणा को जेल में पहुंचाया था मोबाइल
एसपी नगर सत्यनारायण प्रजापत के मुताबिक पूर्व विधायक शाहनवाज राणा से जिला जेल के अंदर बरामद मोबाइल फोन के संबंध में गाजी को बुधवार को नई मंडी थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मोहम्मद गाजी राणा गाजी का रिश्तेदार है और 5 दिसंबर, 2024 से जेल में बंद है। वर्तमान में एक स्थानीय स्टील फैक्ट्री में जीएसटी छापे में बाधा डालने से संबंधित मामले में लिप्त होने के चलते वह न्यायिक हिरासत में है। एसपी प्रजापत ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी अपने रिश्तेदार शाहनवाज राणा के लिए जेल में मोबाइल फोन पहुंचाने के मामले में शामिल था। उन्होंने कहा कि सबूतों के आधार पर मोहम्मद गाजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी, क्यों SIT के निशाने पर आए ट्रस्ट के दो बड़े चेहरे
पुणे: नसरापुर में मासूम से दरिंदगी और हत्या मामले में भीमराव कांबले दोषी करार, 15 दिनों में दायर हुई थी चार्जश
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जेल में फोन पहुंचाने में शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई
जेल के अंदर तलाशी अभियान के दौरान शाहनवाज राणा के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों की जानकारी के मुताबिक राणा का बेटा मोहम्मद गाजी का दामाद है। इस मामले में जांच चल रही है और अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि मोबाइल फोन उच्च सुरक्षा वाली जेल में कैसे पहुंचा। पुलिस ने कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी कहा है जेल प्रशासन से जुड़ा जो भी व्यक्ति इसमें शामिल होगा उसपर कानूनी कार्रवाई होगी।
Former bsp mla mohammad ghazi arrested for smuggling mobile phones in muzaffarpur jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMमहाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
Jun 27, 2026 | 06:01 AMरात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jun 27, 2026 | 04:03 AMMeta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














