Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बनाया गांजे का इंटरनेशनल गैंग, बेंगलुरु से श्रीलंका तक तस्करी

Drugs Racket: बेंगलुरु की इंजीनियर रेणुका समेत 8 लोगों को गांजा गैंग चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आंध्र-ओडिशा क्षेत्र से श्रीलंका में गांजे की तस्करी का यह पहला मामला है।

  • By रंजन कुमार
Updated On: Dec 30, 2025 | 10:50 AM

गिरफ्तार गैंग के सदस्य। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Bengaluru Drugs Racket: कर्नाटक के अनाकापल्ली जिले में पुलिस ने बेंगलुरु के महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर तमिलनाडु और श्रीलंका से जुड़े बड़े इंटरनेशनल गांजा तस्करी गैंग चलाने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र से श्रीलंका में गांजे की तस्करी का यह पहला बड़ा मामला है।

नथावरम पुलिस ने सूचना के आधार पर ये गिरफ्तारियां कीं। टीमों ने नथावरम के पास सूर्यकैलासा के नजदीक एक गिरोह को रोका और 74 किलोग्राम गांजा, एक कार और दो बाइक जब्त कीं। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आदिवासी इलाकों से मंगवाते थे गांजा

जांचकर्ताओं ने बताया कि इस गैंग का नेतृत्व रेणुका और उसके सहयोगी सूर्य कैलाश कर रहे थे। इन्होंने ओडिशा से गांजा मंगवाने और उसे आगे भेजने के लिए नरसिपटनम में एक घर किराए पर लिया था। तस्करी का माल बलिमेला और चित्रकोंडा के आदिवासी इलाकों से लिया जाता था। पुलिस ने बताया कि गिरोह में बेंगलुरु और कोयंबटूर के लोग भी जुड़े थे। उन्हें गिरोह के विस्तार और रसद प्रबंधन में मदद के लिए लाया गया था। खेपों को गुप्त रूप से पहुंचाने के लिए बिचौलियों का इस्तेमाल हो रहा था। ड्राइवर पकड़े जाने से बचने के लिए राजमार्गों के रास्ते ड्रग्स की ढुलाई करते थे।

छोटे-छोटे पैकेटों में पहुंचाते थे खेप

आरोपियों ने राजपालयम राजमार्ग जंक्शन के रास्ते तमिलनाडु में गांजा पहुंचाया। वहां इसे छोटे-छोटे पैकेटों में बांटा गया। आरोप है कि इस गैंग ने तस्करों से संपर्क साधकर खेप को श्रीलंका तक पहुंचाया। इससे तस्करी मार्गों में काफी वृद्धि हुई है। पुलिस का कहना है कि अतिरिक्त कड़ियों, वित्तीय लेन-देन और विदेशी संपर्कों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है। अधिकारियों की ओर से एक सुनियोजित अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों के गैंग को ध्वस्त करने के प्रयासों के चलते और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बेंगलुरु में मेफेड्रोन बनाने वाली तीन फैक्ट्रियां ध्वस्त

आंध्र प्रदेश की है लेडी डॉन रेणुका?

गाडे रेणुका बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। यह आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र से प्राप्त उच्च गुणवत्ता वाली शीलावती किस्म की गांजा की आपूर्ति करने वाले गैंग की प्रमुख है। आरोपी रेणुका आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले की निवासी हैं। इसने तस्करी के इस गैंग को बनाया और विस्तार किया है। गैंग पर मजबूत कंट्रोल के कारण उनके सहयोगी उन्हें लेडी डॉन के नाम से जानते थे।

Female software engineer formed an international marijuana gang smuggling it from bengaluru to sri lanka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 10:50 AM

Topics:  

  • Bengaluru News
  • Drugs Mafia
  • Drugs Smugglers
  • Drugs Smuggling

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्धा में बढ़ा MD ड्रग्स का जाल, 23 महीनों में 18 मामले आए सामने, पुलिस की नींद उड़ी, पढ़ें रिपोर्ट

2

MIDC पुलिस का एक्शन: जाल बिछाकर पकड़े गए नागपुर में राजस्थान के 2 ड्रग तस्कर, 53.30 लाख की मेफेड्रान

3

ड्रग्स ले जा रहे जहाज पर चला ट्रंप का चाबुक…पलक झपकते ही हो गया तबाह, सामने आया खौफनाक VIDEO

4

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई: 42 करोड़ की ‘Hydroponic Weed’ जब्त, 5 यात्री गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.