Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनीमून पर कश्मीर जाने की बजाय मक्का-मदीना भेजना चाहता था ससुर, दामाद नहीं माना तो फेंका तेजाब, जानिए पूरा मामला

ससुर चाहता था कि निकाह के बाद उसकी बेटी और दामाद मक्का-मदीना जाएं। लेकिन दामाद हनीमून के लिए कश्मीर जाने पर अड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर ससुर ने अपने ही दामाद पर तेजाब फेंक दिया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 19, 2024 | 05:07 PM

अस्पताल में ईबाव व आरोपी जकी खोटाल

Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण: गुरुवार को महाराष्ट्र के कल्याण से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। ससुर चाहता था कि निकाह के बाद उसकी बेटी और दामाद मक्का-मदीना जाएं। लेकिन दामाद हनीमून के लिए कश्मीर जाने पर अड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर ससुर ने अपने ही दामाद पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें गंभीर रूप से जख्मी दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

कल्याण शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दामाद और ससुर के बीच मक्का-मदीना और कश्मीर जाने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया औऱ गुस्साए ससुर ने अपने दामाद पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में ईबाद फालके नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

ईबाद हनीमून पर कश्मीर जाना चाहता था, जबकि ससुर जकी खोटाल की इच्छा थी कि नवविवाहित जोड़ा मक्का-मदीना इबादत के लिए जाए। इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी। गुरुवार रात लगभग 8 बजे जब ईबाद लाल चौकी इलाके से अपने घर की ओर पैदल जा रहा था। तभी जकी खोटाल ने उसे रोक लिया और दोनों के बीच हुई बहस के दौरान जकी ने अचानक अपने साथ लाए एसिड को ईबाद पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

फ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई

किन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल

नासिक में अपराध का आतंक, इंदिरानगर में चेन स्नैचिंग व फर्जी पुलिस गिरोह सक्रिय; 5 दिन में 3 घरों में चोरियां

लेखनगर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर हुए संघर्ष की पुलिस जांच में जुटी

महाराष्ट्र की अन्य सभी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घटना की सूचना मिलते ही बाजारपेठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने जकी खोटाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है। इस घटना ने कल्याण शहर में सनसनी फैला दी है।

मौत से जंग लड़ रहा ईबाद

इस घटना में घायल ईबाद की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों का कहना है कि उसके चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हुए है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। अब देखना अहम होगा कि पुलिस अपने दावे पर कितना खरा उतरती है।

Father in law threw acid on son in law after he denied to go to mecca medina

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 19, 2024 | 05:07 PM

Topics:  

  • Crime
  • Kalyan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.