

Delhi New Usmanpur Murder: उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक बार फिर चाकू गोदकर कर एक व्यक्ति की हत्या होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। मृतक व्यक्ति की पहचान ललित के रूप मे हुई है। परिजनों का कहना है कि हत्या करने वाले युवक ने वारदात के बात मृतक के फोन से ही कॉल करके घटना के बारे में बताया था।
ललित के भाई रवींद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई ललित की हत्या कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि "जिस व्यक्ति ने मेरे भाई हत्या की उसने मेरे भाई के फोन से मुझे ही कॉल करके घटना की पूरी जानकारी दी और साथ ये भी बोल की उसने मेरे भाई को मार दिया है और आकार उसे उठा ले"।
ललित के भाई रवींद्र ने आरोप लगाया है कि हत्या करने वाले लोग मेरे भाई के दोस्त थे। उन्होंने यह भी बताया कि घर में सबको लगा की ललित काम पर गया है। बाद में पता नहीं क्या हुआ? संभव है की उसके दोस्तों ने मेरे भाई को ज्यादा शराब पिला दी हो, लेकिन पूरी जानकारी हमें अभी भी नहीं है। रविद्र और उनके पिता यह भी दावा किया कि घटना के बाद से मेरे भाई का फोन भी आरोपी के पास है।
रवींद्र ने बताया कि "कॉल करने वाला व्यक्ति नशे मे था तो मुझे लगा की वह मजाक कर रहा है। लेकिन जब अगले दिन मैंने अपने भाई के फोन पर कॉल किया तो कॉल रीसीव नहीं हुआ और तुरंत फोन स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया जब मैं भगत सिंह कालोनी पहुंचा तो देखा कि मेरे भाई के पेट मे चाकू मार गया था। उसके सीने पर भी कई चोटों के निशान थे"।
यह भी बताया गया की सुबह पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कर ली है।लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से किस भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात के बाद आसपास के इलाकों में भी दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।