Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई एयरपोर्ट पर नौकरी दिलाने के बहाने महिला को बुलाया दफ्तर और फिर…, आरोपी नासिक से गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला से दुष्कर्म और उसे धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को नासिक के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर डोंबिवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 05, 2025 | 01:11 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नौकरी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने और उसे धमकाने का मामला सामने आया है। इस मामले के आरोपी को पकड़ने में पुलिस का सफलता मिली है। यह आरोपी एक नहीं बल्कि दुष्कर्म के दो मामलों में वांछित आरोपी बताया जा रहा है। ठाणे शहर में एक महिला से दुष्कर्म और उसे धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति को नासिक के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे पुलिस ने एक खुफिया सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को डोंबिवली निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमर सिंह जाधव ने बताया कि 19 वर्षीय शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने 16 फरवरी से 29 मार्च के बीच कई बार डोंबिवली के दावडी इलाके में उसका यौन उत्पीड़न किया।पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी से उसका परिश्चय सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए हुआ था और उसने उसे मुंबई हवाई अड्डे पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने दफ्तर बुलाया था।

बंदूक दिखाकर डराया और परिजनों को नुकसान पहुंचाने की दी धमकी

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी मुलाकातों की आपत्तिजनक ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी।

राजनीति की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मनपाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 74, 115(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य प्रासंगिक धाराओं के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और उसके खिलाफ तिलक नगर पुलिस थाने में बलात्कार का एक अन्य मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। मामले की जांच जारी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Criminal wanted in two molestation cases arrested from nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2025 | 01:11 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Thane news

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Local Body Election से पहले ठाणे को सौगात, एकनाथ शिंदे ने घोषित कीं मेगा परियोजनाएं

2

Sambhajinagar को बड़ी राहत! 25 दिसंबर से 200 MLD पानी की टेस्ट सप्लाई, 90% काम पूरा

3

Nikay Chunav: उल्हासनगर मनपा चुनाव कार्यक्रम घोषित, 78 नगरसेवकों के लिए मतदान

4

मनपा चुनाव 2026: बदलते राजनीतिक समीकरणों से बढ़ा चुनावी तापमान, भाजपा में बड़े नेताओं की एंट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.