- Hindi News »
- Crime »
- Case Registered Against Four People For Supplying Fake Medicines To Government Hospital In Beed Maharashtra
बीड के सरकारी अस्पताल को किया गया नकली दवाईयों का सप्लाई, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के बीड से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। बीड के सरकारी अस्पताल में नकली दवा की आपूर्ति की जा रही थी। मामले का खुलासा होते ही चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
- Written By: विधी शर्मा

प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के एक सरकारी अस्पताल में नकली दवाईयों का सप्लाई किया जा रहा था। इस दौरान मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीड के अंबाजोगाई में स्वामी रामानंद तीर्थ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल एक प्रमुख अस्पताल है। यहां आसपास के जिलों से लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा अंबाजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में विस्तृत जांच की गई। इस जांच के बाद पांच दिसंबर को मामला दर्ज किया गया था।
क्राइम से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
LPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
Mumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ‘एजिथ्रोमाइसिन’ की दवाईयां, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 1945 के तहत जांच में नकली पाई गईं। जांच में सामने आया कि महाराष्ट्र और गुजरात के चार आपूर्तिकर्ताओं से 50 लाख से अधिक गोलियां खरीदी गईं। इसके बाद उन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत धोखाधड़ी एवं बेईमानी से किसी को सामान देने के लिए प्रेरित करने, जालसाजी, किसी और दवा के नाम पर फर्जी दवा बेचने या तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
अंबाजोगाई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन शंकर धपटे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस दवा के नकली पाए जाने के बाद इसका उपयोग बंद कर दिया गया है। हालांकि, इससे अब तक जिन मरीजों को ये दवाईयां दी गई हैं, उनकी सेहत पर इसका बुरा असर भी पड़ सकता है। मरीजों के सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलना जरूरी है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ जब मुंबई की एक लैब में इन दवाईयों के सैंपल्स भेजे गए। लैब टेस्ट के दौरान दवाईयों के नाम पर जहर बेचा जाने की जानकारी मिली। इसके बाद इन नकली दवाईयों को बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिए जा रहे हैं। गौरतलब है कि देश में धड़ल्ले से नकली दवाईयां बेची जाने की खबरे सामने आ रही है। इस कारण मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मामले को ध्यान में रखते हुए पुलिस और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से इसे रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Case registered against four people for supplying fake medicines to government hospital in beed maharashtra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Traffic Police का सख्त एक्शन, गैर-कानूनी डोम लाइट लगाने वालों पर शिकंजा
Apr 03, 2026 | 10:25 AMLPG गैस को लेकर फैल रही है भ्रामक खबर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों को दिए ये 5 बड़े निर्देश
Apr 03, 2026 | 10:19 AMMumbai AC Local Train का बढ़ा क्रेज: कम यात्री, लेकिन वेस्टर्न रेलवे की कमाई में इजाफा
Apr 03, 2026 | 10:10 AM“मर्यादा भूल गए ट्रंप!” पत्नी पर निजी टिप्पणी से भड़के Emmanuel Macron, दक्षिण कोरिया से दिया करारा जवाब
Apr 03, 2026 | 10:08 AMघायल कर्मचारी से महावितरण के अफसर ने मांगी 2.50 लाख की घूस, नागपुर ACB ने बिछाया गिरफ्तारी का जाल, लिपिक फरार
Apr 03, 2026 | 10:05 AMMumbai International Airport के पास इमारतों को राहत, नए सर्कुलर से रीडेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार
Apr 03, 2026 | 09:57 AMSandeep Rai Rathore बने तमिलनाडु के नए DGP, चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM










