-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Big Action By Bhandara Acb 10 Accused Arrested In Corruption Case In 10 Months
भंडारा एसीबी की बड़ी कार्रवाई: भ्रष्टाचार के मामले में 10 माह 10 आरोपी गिरफ्तार
- Written By: पूजा सिंह
Bhandara Crime News: भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई में भंडारा एसीबी ने जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच 8 मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से सात वर्ग-3 अधिकारी हैं।

एसीबी की बड़ी कार्रवाई (फाइल फोटो)
Big Action By ACB: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जंग में भंडारा भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग ने वर्ष 2025 के पहले 10 महीनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच विभाग ने कुल आठ सफल जाल (ट्रैप) बिछाए हैं।
इनमें से सात कार्रवाई भंडारा जिले में और एक कार्रवाई पड़ोसी गोंदिया जिले में की गई। इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हुआ है कि भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति अब भी स्थानीय स्तर पर, विशेष रूप से कनिष्ठ वर्ग (वर्ग 3) के कर्मचारियों में अधिक है।
10 आरोपी गिरफ्तार
एसीबी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन आठ जालों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 2,23,000 की नकद राशि जब्त की गई है। कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों के वर्गवार विश्लेषण में सामने आया है कि वर्ग 3 (तृतीय श्रेणी) के 7 अधिकारी सर्वाधिक फंसे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
भंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी
इसके अलावा, वर्ग 2 का एक अधिकारी और दो लोकसेवक (जनप्रतिनिधि) शामिल हैं। विशेष बात यह है कि वर्ग 1 अधिकारी किसी भी मामले में शामिल नहीं पाया गया। विभाग का मानना है कि तृतीय श्रेणी कर्मचारी सीधे जनता के संपर्क में रहते हैं, इसलिए दैनिक व्यवहार में भ्रष्टाचार के अधिक मामले इसी स्तर पर देखे जाते हैं।
विभागवार की गई कार्रवाई
- विभाग आरोपी संख्या वर्ग / प्रवर्ग जब्त राशि (रुपये)
- कृषि उत्पन्न बाजार समिति 2 वर्ग 3 1,50,000
- जिला परिषद 1 वर्ग 2 40,000
- ग्राम पंचायत विभाग 2 वर्ग 3 15,000
- खादी व ग्रामोद्योग 1 वर्ग 3 15,000 राजस्व विभाग 1 वर्ग 3 3,000
- पुलिस विभाग 2 वर्ग 3 निरंक स्वास्थ्य विभाग 1 वर्ग 3 निरंक
- कुल 10 — 2,23,000
बाजार समिति मामले में हुई सबसे बड़ी जब्ती
जब्त रकम के अनुसार, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के मामले में ₹1,50,000 रुपये की जब्ती सबसे अधिक रही। यह कुल जब्त रकम का दो-तिहाई हिस्सा है, जो स्थानीय बाजार व्यवस्था में भ्रष्टाचार की गंभीरता को दर्शाता है।
विभाग के अनुसार, जाल (ट्रैप) कार्रवाई के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. शिकायतकर्ता और साक्ष्यों की सुरक्षा बनाए रखना, कानूनी मंजूरी और समन्वय की प्रक्रिया पूरी करना, गवाहों की सुरक्षा, सीमित मानव संसाधन का प्रभावी उपयोग आदि है।
जनजागृति अभियान पर जोर
विभाग द्वारा दूरध्वनी क्रमांक और जनजागरण अभियानों के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है कि “लाच देना और लेना, दोनों अपराध हैं। भ्रष्टाचार का जाल तोड़ने के लिए स्थानीय स्तर पर मॉनिटरिंग, त्वरित शिकायत पंजीकरण और पारदर्शक व्यवस्था पर बल दिया जा रहा है। नागरिकों की भागीदारी से जागरूकता और व्यापक करने का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें : भंडारा: शादी न होने के परेशान था युवक, पीट-पीटकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार
भ्रष्टाचार प्रतिबंधक विभाग भंडारा के उप अधीक्षक अरुण लोहार ने कहा कि भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 1064 नागरिकों के लिए जारी किया है। भंडारा जिले में पिछले दस महीनों में हुई यह कार्रवाइयां सकारात्मक हैं, परंतु भ्रष्टाचार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
Big action by bhandara acb 10 accused arrested in corruption case in 10 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














