भंडारा में साइड मांगने पर युवक का अपहरण कर लाठियों से पीटा, चार लोगों पर मामला दर्ज
Bhandara Youth Kidnapped News: भंडारा जिले में कोरंभी रोड पर साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि युवक का अपहरण कर उसे खेत में ले जाकर लाठियों से बेरहमी से पीटा गया।
Bhandara crime (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Bhandara Crime News: कोरंभी रोड पर साइड देने की मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक का अपहरण कर उसे लाठियों से बेरहमी से पीटा गया। बेला के बौद्ध वार्ड निवासी लोकेशराज तिरपुड़े 23 दोपहर के समय भंडारा से अपना काम निपटाकर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहा था। कोरंबी रोड के पास उसने आगे चल रहे आकाश निंबार्ते से रास्ता छोड़ने को कहा।
इस बात पर नाराज होकर आकाश ने तू इतना बड़ा हो गया है क्या जो तुझे साइड दूं कहते हुए लोकेशराज के साथ गालीगलौज की और वहां से चला गया।कुछ देर बाद आकाश अपने साथी राहुल टांगले 30 और दो अन्य अज्ञात दोस्तों के साथ लोकेशराज के घर पहुंचा।
स्कूटी पर बैठाकर खेत में ले गए
एन सभी ने लोकेशराज से कहा कि वे दोपहर के विवाद को शांति से सुलझाना चाहते हैं। उनकी बातों में आकर लोकेशराज उनकी स्कूटी पर बैठा।वे उसे बहलाफुसलाकर कोरंभी के एक खेत में ले गए। वहां दो अज्ञातों ने उसे कसकर पकड़ लिया, जबकि आकाश और राहुल ने बांस के डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
अकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
तय समय पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई आसान; वर्धा पुलिस एसपी कार्यालय की अनूठी पहल ‘प्रोजेक्ट सतर्क’ लाई रंग
महाराष्ट्र में स्कूली बच्चों को मुफ्त में कराई जाएगी जंगल सफारी, सरकार का बड़ा फैसला, जानें किसे मिलेगा मौका
ये भी पढ़े: ईंधन संकट पर CM फडणवीस की सख्त चेतावनी! बाेले- पेट्रोल-डीजल की न करें जमाखोरी, अफवाहों से बचने की अपील
आरोपियों ने दी हत्या की धमकी
इसमें लोकेशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने जातेजाते धमकी भी दी कि अगर इस मारपीट के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार डालेंगे। घायल युवक की शिकायत पर भंडारा पुलिस ने आरोपी आकाश निंबार्ते, राहुल टांगले और उनके दो अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
