Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: पहले प्यार फिर दुष्कर्म और लाखों की लूट, धोखेबाज वसीम राजा गिरफ्तार, जाल में फंस चुकी हैं कई महिलाएं

अनजाने में हुई दोस्ती, प्यार और शादी का वादा कर विधवा महिला को लिव-इन रिलेशनशिप में प्रताड़ित करने के बाद लाखों से ठगी का सनसनीखेज मामला हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में सामने आया।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 04, 2025 | 05:06 PM

धोकेबाज वसीम राजा गिरफ्तार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: अनजाने में हुई दोस्ती, प्यार और शादी का वादा कर विधवा महिला को लिव-इन रिलेशनशिप में प्रताड़ित करने के बाद लाखों से ठगने का सनसनीखेज मामला हुडकेश्वर थाना क्षेत्र में सामने आया। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी वसीम सैयद कलीम सैयद उर्फ वसीम राजा उम्र 45 ताजनगर, तुकड़ोजी पुतला निवासी ने इसी तरह कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है और उनके साथ अत्याचार और आर्थिक धोखाधड़ी की। इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित विधवा महिला ने हिम्मत करके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हुडकेश्वर पुलिस ने इस पर तुरंत एक्शन लेकर वसीम राजा को गिरफ्तार किया। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और एट्रासिटी के तहत मामला दर्ज किया गया।

महिला की शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। 2019 में पीड़िता के पति की बीमारी से मौत हो गई। पीड़िता का ससुराल वालों से पति की संपत्ति को लेकर विवाद होने लगा। यह मामला हुडकेश्वर थाने तक पहुंचा। पीड़िता जब शिकायत दर्ज कराने थाने गई तो वसीम राजा भी किसी काम से वहां मौजूद था। इस दौरान उन्होंने पीड़िता से गहन पूछताछ की और मदद का वादा किया। इस दौरान उसने पीड़िता का मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद वसीम ने पीड़िता की संपत्ति हड़पने की योजना बनाई। वह पीड़िता से हर रोज फोन पर बात करने लगा।

हुडकेश्वर थाने में एट्रोसिटी, दुष्कर्म और ठगी का मामला दर्ज

इस दौरान उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया और उसके बच्चों की देखभाल करने की इच्छा जताई। पीड़िता को भी सहायता की आवश्यकता थी, इसलिए उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह रहने लगे।

सम्बंधित ख़बरें

30 मिनट में पोस्टमार्टम, चीरफाड़ की जरूरत नहीं, एम्स में शुरू होगी वर्चुअल ऑटोप्सी प्रक्रिया

Nagpur News: बीजेपी ने आठवले गुट को थमाया ठेंगा, खिलाफ में प्रचार करेंगे कार्यकर्ता

Nagpur News: पानी का बिल माफ और मुफ्त बस यात्रा, केजरीवाल की ‘आप’ की 10 गारंटी

WCL का फोरमैन रिश्वत लेते धराया, सीबीआई ने 40,000 रुपए लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

योजना के मुताबिक वसीम ने संपत्ति बेचने की सलाह पीड़िता को दी। क्योंकि इस बात को लेकर पीड़िता के ससुराल वालों के साथ होने वाली बहस को लेकर वसीम से अनबन होती रहती थी। पीड़िता ने वसीम के कहने पर अपना 1300 वर्ग फीट का प्लॉट 7 लाख 25 हजार रुपए में बेच दिया। वसीम ने पूरी रकम पीड़िता के बैंक खाते में जमा करा दी। हालांकि, वसीम ने बैंक का एटीएम अपने पास ही रख लिया था। इसका फायदा उठाकर वसीम ने समय-समय पर पीड़ित को बिना बताए खाते से पूरी रकम निकाल ली।

मकान भी बेच दिया

पीड़िता के नाम पर एक मकान भी था। वसीम ने पीड़िता को अपने विश्वास में लिया और उस मकान बेचने के लिए राजी कर लिया। पीड़िता ने मकान का सौदा 9 लाख रुपए में किया। यह पूरा लेन-देन नकद में किया गया। वसीम ने बैंक में जमा कराने के बहाने पीड़िता से पूरी रकम ले ली। लेकिन वसीम ने इसे बैंक में जमा नहीं की।

जब पीड़िता ने वसीम से बैंक में जमा पैसों के बारे में पूछा तो उसने “मुझ पर भरोसा नहीं?” कहकर बात टाल दी। अब तक वसीम ने यह पैसे नहीं लौटाए। वहीं वसीम पीड़िता से यौन शोषण करता रहा। वसीम की धोकेबाजी के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वसीम ने 3 साल पहले भी पीड़िता की पिटाई की थी। पीड़िता ने बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय वसीम ने पुलिस को माफ़ीनामा लिखकर मामले को दबा दिया था।

प्रेमिकाओं के पैसों से मौज-मस्ती

आरोपी वसीम महिलाओं को अपने जाल में फंसाने में माहिर था। वह उन महिलाओं के करीब आता था जो पीड़ित, अकेली और असहाय होती थीं। वह उन महिलाओं के करीब आकर शादी करने का झांसा देता था। वहीं जाल में फंसी अपनी प्रेमिकाओं के पैसों से वह मौज-मस्ती करता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता रहता था। सूत्रों के मुताबिक, वसीम के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उसके मोबाइल को पुलिस खंगाल रही है। वहीं एक महिला सोमवार को वसीम की एक और शिकायत लेकर थाने पहुंची। वहीं एक पीड़िता पुणे से नागपुर रवाना हो गई। कहा जाता है कि जल्द वह अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज कराएगी।

2 पत्नियां होने के बाद भी अफेयर

वसीम की दो शादियां हो चुकी हैं। उसकी पहली पत्नी से 21 और 19 वर्ष की दो बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। इसके बाद उसने पिंकी नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। उसकी दूसरी पत्नी से एक 11 साल का बेटा है। इसके बाद भी उसने खुद को अविवाहित बताकर कई महिलाओं को अपने जाल में फंसाया।

प्लॉट बेचकर ठगा

बताया जाता है कि वसीम जमीन की खरीद-फरोख्त में रहता था। सक्करदरा में वसीम ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को ब्लैकमेल कर उसकी जमीन भी हड़प ली। इसके अलावा बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में वसीम ने एक व्यक्ति को जमीन बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये और उनके साले से 3 लाख रुपये की ठगी की। कहा जा रहा है कि दोनों उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

Atrocity physical abuse and fraud case registered in hudkeshwar police station cheater wasim raja arrested many women trapped in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 02:59 PM

Topics:  

  • Atrocity Act
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police Raid
  • Physical abuse

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.