-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- Another Fir Against Notorious Roshan Shaikh In Physical Harassment Case Under Pressure On Victim To Withdraw Case
Nagpur News: शादी का वादा कर केस वापस लेने का पीड़िता पर दबाव, यौन उत्पीड़न मामले में कुख्यात रोशन शेख के खिलाफ एक और FIR
- Written By: आंचल लोखंडे
यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किए गए कुख्यात बदमाश रोशन कय्यूम शेख (37) ने अपने छोटे भाई अबू फैजल शेख (24) के साथ मिलकर पीड़िता को दोबारा शादी का झूठा वादा किया और अदालत से जमानत हासिल कर ली।

शादी का वादा कर केस वापस लेने का पीड़िता पर दबाव (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किए गए कुख्यात बदमाश रोशन कय्यूम शेख (37) ने अपने छोटे भाई अबू फैजल शेख (24) के साथ मिलकर पीड़िता को दोबारा शादी का झूठा वादा किया और अदालत से जमानत हासिल कर ली। इसके बाद छोटे भाई ने भी पीड़िता के साथ दुराचार किया। इसके अलावा रोशन ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। गिट्टीखदान पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बता दें कि पिछले महीने पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रोशन शेख के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद से वह जेल में था। इस बीच पीड़िता के दोस्त दुर्गेश मिश्रा ने उससे कहा, रोशन का भाई अबू फैजल उससे मिलना चाहता है। इसलिए 20 फरवरी को वह डब्ल्यूसीएल कार्यालय के पास फैजल से मिलने गई। फैजल ने अपनी बहन की शादी और मां के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए शिकायत वापस लेने का अनुरोध पीड़िता को किया।
जेल में किया वादा, जमानत मिलते ही मुकरा
अगले दिन फैजल ने उससे कहा, रोशन उससे मिलना चाहता है। इसलिए 24 फरवरी को वह जेल गई और रोशन से मिलीं। रोशन ने उससे शादी का वादा किया और केस वापस लेने को कहा। रोशन ने अपने वकील से भी मिलने का अनुरोध पीड़िता को किया। जेल में मिलने के 2 दिन बाद फैजल पीड़िता से फिर मिला और बोला उसके पास रोशन का एक फोन है। इस फोन में रोशन और पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हैं। फैजल ने धमकी देते हुए पीड़िता को कहा, अदालत में जमानत का विरोध किया तो इन फोटो और वीडियो को दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच वायरल कर देगा। फैजल ने पीड़िता को धमकाकर उससे 15 हजार रुपये भी छीन लिए।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
कोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
टमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
भाई फैजल ने भी पीड़िता के साथ की बदसलूकी
पीड़िता फैजल के कहने पर वह दोबारा रोशन से मिलने जेल गई। बातचीत के दौरान रोशन ने वादा किया कि जेल से बाहर आने पर वह पीड़िता से शादी कर लेगा। इसके बाद पीड़िता ने रोशन के वकील के निर्देशानुसार अदालत में बयान दिया और रोशन को 26 फरवरी को जमानत मिल गई। फैजल पीड़िता को जेल ले गया। वहां से तीनों एक कार में सवार होकर सिविल लाइंस इलाके में चले गए। फैजल ने कार में पीड़िता के साथ अश्लील छेड़खानी करते हुए शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दिया। इसके बाद रोशन ने नया काटोल नाका चौक पर कार में ही पीड़िता की पिटाई कर दी।
मूर्ख बनाकर जमानत हासिल करने की बात
धमकी देते हुए रोशन ने पीड़िता को मूर्ख बनाकर जमानत हासिल करने की बात कही। एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी देते हुए रोशन पीड़िता को वहीं छोड़कर वहां से चला गया। घटना के बाद पीड़िता काफी डर गई थी और इसके बाद वह इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहती थी। हालांकि, कुछ दिनों के बाद हिम्मत कर पीड़िता ने गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने का साहस जुटाया। जांच के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रोशन और फैजल की तलाश शुरू कर दी है।
Another fir against notorious roshan shaikh in physical harassment case under pressure on victim to withdraw case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














