- Hindi News »
- Crime »
- Aligarh Sas Damad Love Story Wife Runs Away With Daughter Father In Law In Budaun
सास-दामाद की प्रेम कहानी पर भारी पड़ेगी समधी-समधन की लव स्टोरी! पति देता रहा ट्रक को रफ्तार, पत्नी हो गई बेटी के ससुर के साथ फरार
इस मामले में महिला के बेटे छोटू का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन समधी को बुलाती थी। वह घर में उनके साथ रहती थी। हमें दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। एक दिन जब...
- Written By: अभिषेक सिंह

बदायूं में समधन समधी के साथ फरार (सोर्स- सोशल मीडिया)
बदायूं: बदायूं में एक महिला को अपनी बेटी के ससुर से प्यार हो गया। दोनों का प्रेम प्रसंग इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। एक दूसरे का हाथ थामकर जिंदगी गुजारने की ठान ली। घरवाले उनके प्यार में बाधा न बनें, इसलिए दोनों ससुराल वाले घर से फरार हो गए।
इस मामले में पति ने बताया कि वह बाहर रहता था। पहले शक हुआ और सुधरने का मौका दिया। फिलहाल दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। समधी का घर में आना जाना था। मोहल्ले वालों को भी कोई आपत्ति नहीं थी, क्योंकि वह रिश्तेदार था। वह रात को 12 बजे घर आता था और सुबह जल्दी चला जाता था।
यहां जानिए पूरी कहानी
दातागंज कोतवाली क्षेत्र निवासी सुनील ने अपनी बेटी की शादी 2022 में बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी शैलेंद्र के बेटे से की थी। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी 2002 में ममता से हुई थी, जिसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी 2022 में हुई थी। ट्रक चलाने के कारण वह अक्सर बाहर रहता था। पत्नी के कहने पर वह उसे पैसे देता था। इस दौरान समधी शैलेंद्र घर पर आने लगा। उसके उसकी पत्नी ममता से संबंध थे। ममता 11 अप्रैल को शैलेंद्र के साथ भाग गई।
सम्बंधित ख़बरें
गैंगवार से थर्राया नांदेड़! मॉल के बाहर और अस्पताल के भीतर चले धारदार हथियार, 3 की हत्या, 5 हिरासत में
अमरावती: ‘यह बच्चू नहीं, बिच्छू है’; विधायक प्रवीण तायडे का बच्चू कडू पर हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप
अमरावती में लोहे के गटर और वरुड में टावर की बैटरी चोरी; साइड न देने पर दो गुटों में मारपीट
अमरावती सामूहिक दुष्कर्म कांड: पुलिस ने उजागर किए पांचों दरिंदों के नाम; भानखेड़ा के रहने वाले हैं सभी आरोपी
थाने पहुंचा पति सुनील
पति ने शुक्रवार रात को इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। वह लंबे रूट पर ट्रक चलाने का काम करता है। महिला के चार बच्चे हैं। अब महिला और समधी ने साथ-साथ जीवन बिताने का फैसला किया है। यह मामला अलीगढ़ की घटना जैसा ही है, जहां सास अपने दामाद के साथ भाग गई थी।
बेटे ने बयां की दास्तान
इस मामले में महिला के बेटे छोटू का कहना है कि मेरे पापा घर पर नहीं रहते थे। मम्मी हर तीसरे दिन समधी को बुलाती थी। वह घर में उनके साथ रहती थी। हमें दूसरे कमरे में भेज दिया जाता था। एक दिन जब दोनों को एक साथ देख लिया तो मुझे पीटा भी गया।
बेटे ने बताया कि मेरी मां अपने समधी शैलेंद्र के साथ गई है। वह कार से यहां आया था। मैंने उसे जाते हुए देखा था। शैलेंद्र तीसरे दिन मेरे घर आता था, रात भी रुकता था। मैंने पापा को नहीं बताया ताकि कोई विवाद न हो। जब मैं उसे देखता था तो मम्मी मुझे पीटती थी। मम्मी बदायूं में हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह कहां हैं।
क्या बोले समधन के पड़ोसी?
इस मामले में पड़ोसियों का कहना है कि महिला का पति ट्रक चलाता है। वह महीने में एक-दो बार घर आता था। महिला इसका फायदा उठाती थी। वह अपने समधी को अक्सर अपने घर बुलाती थी। रिश्तेदार होने के नाते पड़ोसियों ने कोई आपत्ति नहीं जताई।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला के पति सुनील कुमार का कहना है कि हम दिल्ली से काठमांडू तक गाड़ी (ट्रक) चलाते हैं। मुझे दो साल हो गए हैं। मुझे नहीं पता कि मेरे घर में क्या होता है और क्या नहीं होता। मेरी मैडम जब फोन करती थीं तो मैं पैसे डालता रहता था। मैंने कभी नहीं पूछा कि कितने पैसे खर्च हो रहे हैं, कितने नहीं हो रहे हैं। ट्रक ड्राइवर की आमदनी कम से कम 40 हजार रुपए महीना है।
पहले भी तीन बार हुई फरार
सुनील ने बताया कि वह पहले भी तीन बार भाग चुकी है। मैंने इससे पहले भी तीन बार हंगामा किया है। मैंने उसे अभी भी घर में रखा यह सोचकर कि वह सुधर जाएगी लेकिन वह नहीं सुधरी। अब एक बार फिर से फरार हो गई है। मैं जानकारी मिलने पर आया हूं कि वे किराए के मकान में रह रहे हैं। मैंने पुलिस से शिकायत की लेकिन वे मुझे तीन दिन से चक्कर लगवा रहे हैं।
पुलिस ने क्या कुछ कहा?
एसएचओ गौरव विश्नोई ने बताया कि महिला से संपर्क कर उसे बुलाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उसका बयान दर्ज किया जा सके। कल एक आवेदन के माध्यम से जानकारी मिली है। इस पूरे मामले में जानकारी ली जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ससुराल वाले कहां भाग गए, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
Aligarh sas damad love story wife runs away with daughter father in law in budaun
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














